फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   lit chowk indore news date time celebrity

Lit-चौक: चौथा सीजन कल से, बौद्धिक मंच पर दिग्गज हस्तियों से मिलने का मौका

Thu, 19 Dec 2024 07:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Dec 2024 07:00 PM IST
सार

lit Chowk: राजनीति, खेल, साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता के महारथी आएंगे। किताबों और फूड स्टॉल के अलावा कई आर्ट स्टॉल्स पर मिलेंगी बेहतरीन कलाकृतियां।

विज्ञापन
lit chowk indore news date time celebrity
फेस्टिवल के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में Lit-चौक का चौथा सीजन कल से आयोजित किया जाएगा। देश के पहले सोशियो-कल्चरल फेस्टिवल के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। Lit-चौक सीईओ धरा पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का चौथा सीजन 20, 21 और 22 दिसंबर को गांधी हॉल में आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह होंगे आकर्षण का केंद्र
धरा पाण्डेय ने बताया कि इसमें खेल, पत्रकारिता, सेना, राजनीति और सिनेमा जगत की प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अभिनेता सौरभ शुक्ला, विनय पाठक, गीतकार स्वानंद किरकिरे, आध्यात्मिक गुरु इंद्रेश उपाध्याय, ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत, वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी, लेखक यतींद्र मिश्र, भारत की पहली महिला पैरा ओलंपिक पदक विजेता डॉ. दीपा मलिक, कॉमेडियन रवि गुप्ता, आदित्य कुलश्रेष्ठ सहित 50+ मशहूर नाम इस मंच पर जनता से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


जनता के लिए क्या है खास
यहां सिर्फ मशहूर लोगों के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए भी मंच है। 'परफॉर्मर्स-चौक' वो मंच होगा जहां लोग अपनी प्रतिभा पूरे शहर के सामने रख सकेंगे। प्रतिभागी यहां नृत्य, संगीत, नाटक, कविता और कहानियों की प्रस्तुति एकल या ग्रुप में देंगे। इन तीन दिनों में इसमें 300+ प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ सर्द शामों में इंदौरी जायका और किताबों की सोहबत भी होगी। किताबों और फूड स्टॉल के अलावा कई आर्ट स्टॉल्स पर बेहतरीन कलाकृतियां और 'Lit-चौक' के वॉलिंटियर्स का अपने हाथों से सजाया गया मंच अब देश की जनता के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिग्गज बढ़ा चुके हैं शान
Lit-चौक की टीम में कई प्रोफेशनल्स समेत 500 वॉलिंटियर्स शामिल हैं। इसके लिए करीब 2500 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें से 500 वॉलिंटियर्स चुने गए। Lit-चौक के जरिए इंदौर की बौद्धिक पहचान को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। ये शहर सिर्फ खाने-खिलाने तक सीमित नहीं है बल्कि साहित्य, खेल, पत्रकारिता और सिनेमा की समझ भी रखता है। इंदौर की जनता को एक बौद्धिक मंच देने के विचार से Lit-चौक का जन्म हुआ है। इसके पिछले तीन सीजन में पंकज त्रिपाठी, कुमार विश्वास, सौरभ द्विवेदी, फैजल मलिक, मनोज पाहवा, रवि किशन, मनोज तिवारी, संजय मिश्रा, सोनाली बेंद्रे, मानव कौल जैसे दिग्गज शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed