{"_id":"6adca565078b50593901fbfc","slug":"indore-tiger-shroff-kailash-vijayvargiya-bus-terminal-double-decker-bridge-news-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर की बड़ी खबरेंः टाइगर श्रॉफ केस का आरोपी गिरफ्तार, तेंदुआ पकड़ाया, पुलिस को मिले 20 लाख के मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर की बड़ी खबरेंः टाइगर श्रॉफ केस का आरोपी गिरफ्तार, तेंदुआ पकड़ाया, पुलिस को मिले 20 लाख के मोबाइल
Sat, 24 Oct 2026 06:06 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:06 PM IST
सार
आज इंदौर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं, जिनमें परिवहन व्यवस्था में सुधार, साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, तेंदुए की तलाश से जुड़ी राहत, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का इंदौर कनेक्शन और शहर के पहले डबल डेकर ब्रिज के लोकार्पण की घोषणा शामिल है।
विज्ञापन
इंदौर में आज की प्रमुख खबरें।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
1. एक्टर टाइगर श्रॉफ की हत्या की कोशिश के मामले में अब इंदौर कनेक्शन सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रांजल नामक युवक को हिरासत में लिया है।
पढ़िए पूरी खबरः हमले के तार इंदौर से जुड़े, साजिश में शामिल संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
2. इंदौर के क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास पिंजरे में एक स्वस्थ नर तेंदुआ कैद हो गया है, जिससे उमरिया खुर्द के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि घायल तेंदुए की तलाश अब भी जारी है।
विज्ञापन
पढ़िए पूरी खबरः पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीण बोले- घायल तेंदुआ अभी भी घूम रहा बाहर
3. इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने 112 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है। पुलिस ने मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए। वर्ष 2026 में अब तक कुल 1045 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
पढ़िए पूरी खबरः क्राइम ब्रांच ने 20 लाख रुपये कीमत के 112 गुम मोबाइल किए बरामद, असली मालिकों को लौटाए
4. प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की दूसरी भुजा 28 अक्टूबर से ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे। दूसरी भुजा शुरू होने के बाद उज्जैन जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
पढ़िए पूरी खबरः इंदौर के डबल डेकर ब्रिज की दूसरी भुजा पर ट्रैफिक होगा शुरू, 28 अक्टूबर को सीएम करेंगे लोकार्पण
5. इंदौर के कुमेड़ी एमआर-10 पर 100 करोड़ की लागत से बने अंतरर्राज्यीय बस टर्मिनल का 28 अक्टूबर से ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
पढ़िए पूरी खबरः एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें, 28 को सीएम करेंगे लोकार्पण