{"_id":"66f61f5d285bd4164d022fd7","slug":"indore-there-is-less-cleanliness-in-the-areas-adjacent-to-indore-garbage-remains-scattered-on-the-roads-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर के समीवर्ती इलाकों में स्वच्छता का हल्ला कम हुआ, सड़कों पर बिखरा रहता है कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर के समीवर्ती इलाकों में स्वच्छता का हल्ला कम हुआ, सड़कों पर बिखरा रहता है कचरा
Fri, 27 Sep 2024 08:28 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:28 AM IST
सार
इंदौर में पांच सौ से ज्यादा डोर टू डोर कचरा वाहन है। जो शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह कचरा घरों से संग्रहित करते है। स्कीम-140 के कुछ क्षेत्रों में कचरा वाहन नियमित नहीं है, इसलिए लोग खाली प्लाॅट, सड़क किनारे कचरे को फेंकने लगे है।
विज्ञापन
स्कीम 140 में फैला कचरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर ने आठवीं बार स्वच्छता का ताज पाने के लिए कमर कसी है। इसके लिए बेकलेन में क्रिेकेट खेला गया। कई अभियान चलेंगे, लेकिन इंदौर के कई इलाकों में सफाई का सिस्टम गड़बड़ाने लगा है।खासकर शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों में है। यहां घर घर कचरा संग्रहण के वाहन समय पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इंदौर के स्कीम-140 की दिलपसंद टाॅवर के पीछे बीते तीन दिन से कचरा सड़क पर फैला हुआ है। इस क्षेत्र में रोज सैकड़ों रहवासी सुबह सैर के लिए जाते हैं और कचरे के कारण उन्हें नाक पर रुमाल बांध कर रखना पड़ता है। इसकी शिकायत वे कई बार कर चुके हैं, लेकिन कचरा नहीं उठा।
विज्ञापन
इंदौर में 500 से ज्यादा डोर टू डोर कचरा वाहन है। जो शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह कचरा घरों से संग्रहित करते हैं। स्कीम-140 के कुछ क्षेत्रों में कचरा वाहन नियमित नहीं हैं, इसलिए लोग खाली प्लाॅट, सड़क किनारे कचरे को फेंकने लगे हैं।
विज्ञापन
रहवासियों को कहना है कि इस तरह सड़क पर बिखरा कचरा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की गलत छवि लोगों में पेश कर रहा है। दो साल पहले तक इस तरह खुले में कचरा फेंकने वालों का पता खोजकर नगर निगम की टीम स्पाॅट फाइन करती थी, लेकिन अब लोगों में भी डर खत्म हो गया है और वे खुले आम सड़क पर कचरा फेंकने लगे हैं।
