{"_id":"65e1d3a2ecaeaecac60a91a3","slug":"indore-the-leader-of-the-london-villa-robbery-gang-found-hiding-in-the-field-inquiry-about-other-incidents-a-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: लंदन विलाज में डकैती डालने वाले गिरोह का सरगना खेत में छिपा मिला, दूसरी वारदातों का हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: लंदन विलाज में डकैती डालने वाले गिरोह का सरगना खेत में छिपा मिला, दूसरी वारदातों का हो सकता है खुलासा
Fri, 01 Mar 2024 07:23 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:23 PM IST
सार
आरोपी सोमला के खिलाफ लूट, डकैती, मारपीट के 12 अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2021 को उसने अपने साथियों के साथ राऊ क्षेत्र में डकैती डाली थी। तब पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी। तब सोमला ने एक पुलिस जवान की बंदूक छीनने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
आरोपी सोमला।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर में इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के मैनेजर पुष्पेंद्र मित्तल के यहां डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना सोमला को जोबट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फुटेज में सोमला की पहचान हो जाने के बाद इंदौर पुलिस की पांच टीमें झाबुआ, जोबट, आलीराजपुर में डेरा डाले हुए थे। एक टीम को सफलता मिली। बदमाश सोमला को खेत में घेराबंदी कर पकड़ा। अब पुलिस इंदौर में हुई अन्य लूट की वारदातों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित लंदन विलाज टाउनशिप में पिछले शुक्रवार को डकैती हुई थी। नकाबपोश बदमाश पुष्पेंद्र सिंह, पत्नी आकांक्षा और दो बच्चों कनन व नंदन को बंधक बनाकर रुपये, आभूषण और कार ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने बड़ी कदवाल (आलीराजपुर) के सोमला गैंग को चिह्नित किया और छापे मारे। सोमला गिरोह के साथियों के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
तीन साल पहले राऊ में डाली थी डकैती
आरोपी सोमला के खिलाफ लूट, डकैती, मारपीट के 12 अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2021 को उसने अपने साथियों के साथ राऊ क्षेत्र में डकैती डाली थी। तब पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी। तब सोमला ने एक पुलिस जवान की बंदूक छीनने की कोशिश की थी, हालांकि वह पकड़ा गया था, लेकिन पिछले साल जेल से छूटने के बाद फिर वह वारदातें करने लगा था।
विज्ञापन
डिपो मैेनजर के यहां से सोमला गिरोह ने सोने-चांदी के जेवर और कार लूटे थे। बाद में कार सरदारपुर टोल नाके के पास छोड़ दी थी। इंदौर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इंदौर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं दर्शाई है, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मनावर थाने में पूछताछ के लिए रखा है। सोमला इंदौर की डकैती डालने से बार-बार इनकार भी कर रहा है। गिरोह को पकड़ने गई टीमों ने सोमला के परिजनों और रिश्तेदारों पर भी निगरानी रखी थी।
