फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The hearing of the Dhar Bhojshala case will now take place in the Jabalpur High Court.

Indore: अब जबलपुर हाईकोर्ट में होगी धार भोजशाला मामले की सुनवाई

Wed, 18 Feb 2026 08:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 18 Feb 2026 08:29 AM IST
सार

भोजशाला परिसर का कोर्ट के निर्देश पर तीन माह तक सर्वे हुआ था। परिसर में कई जगह खुदाई कर अवशेषों को निकाला गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लिफाफा बंद रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर चुका है।

विज्ञापन
Indore: The hearing of the Dhar Bhojshala case will now take place in the Jabalpur High Court.
धार भोजशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 22 जनवरी को दिए गए आदेश के बाद इंदौर हाईकोर्ट ने चीफ जस्टिस से पूछा था कि इसकी सुनवाई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश करेंगे या वरिष्ठतम न्यायधीश करेंगे। अब इस मामले की सुनवाई 18 फरवरी को जबलपुर हाईकोर्ट में होगी। इसकी जानकारी केस से जुड़े पक्षकारों को दे दी गई है।

विज्ञापन


अब भोजशाला धार मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सर्राफ के समक्ष होगी। याचिका का क्रम 60 वां रखा गया है।याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि दो दिन पहले हम इंदौर हाईकोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन वकीलों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण सुनवाई टल गई थी।
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि भोजशाला परिसर का कोर्ट के निर्देश पर तीन माह तक सर्वे हुआ था। परिसर में कई जगह खुदाई कर अवशेषों को निकाला गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लिफाफा बंद रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू पक्ष भोजशाला को माता वाग्देवी यानी सरस्वती का मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे 11वीं सदी की कमाल मौला मस्जिद बताता है। यह विवादित परिसर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में है। भोजशला में शुक्रवार को मुस्लिम समाज को नमाज पढ़ने की अनुमति है और हर मंगलवार को हिन्दू समाज को पूजा करने की अनुमति है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed