फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Tax evasion worth lakhs in Kumar Vishwas' Ram Katha, corporation did not demand tax

Indore: कुमार विश्वास की राम कथा में लाखों की टैक्स चोरी, निगम ने नहीं मांगा टैक्स

Tue, 18 Mar 2025 08:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Mar 2025 08:18 PM IST
सार

कुमार विश्वास देश के महंगे कवियों मेें से है। इस तरह के आयोजनों के लिए भी वे मोटी फीस वसूलते है। इंदौर में होने वाली उनकी कथा के लिए विज्ञापन दिए गए। दो से लेकर पांच हजार रुपये तक के टिकट बेचे गए, लेकिन नगर निगम को टैक्स नहीं चुकाया गया।

विज्ञापन
Indore: Tax evasion worth lakhs in Kumar Vishwas' Ram Katha, corporation did not demand tax
इंदौर में हुई कुमार विश्वास की कथा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बड़े आयोजनों को लेकर नगर निगम का दोहरा रवैया सामने आया है। हनी सिंह के शो का पर्याप्त टैक्स नहीं मिलने पर निगम ने महंगे उपकरण जब्त कर लिए, लेकिन गुजराती स्कूल परिसर में महंगे टिकट बेचकर की गई कुमार विश्वास की राम कथा को निगम टैक्स के दायरे में नहीं मान रहा है,जबकि दो दिन चली इस कथा में दो से पांच हजार रुपये तक के टिकट बेचे।

विज्ञापन


 आयोजन में खासी भीड़ रही, लेकिन इस आयोजन को लेकर नगर निगम ने टैक्स के मामले में चुप्पी साधी। शहर के जनप्रतिनिधि से लेकर महापौर परिषद के कई एमआईसी मेंबर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-निजी ट्रेवल्स के डिपो में खड़ी दो बसें जली, पास ही था पेट्रोल पंप, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार विश्वास देश के महंगे कवियों मेें से है। इस तरह के आयोजनों के लिए भी वे मोटी फीस वसूलते है। इंदौर में होने वाली उनकी कथा के लिए महंगा सेट बनवाया गया और विज्ञापन दिए गए। दो से लेकर पांच हजार रुपये तक के टिकट बुक माॅय शो के जरिए बेचे गए, लेकिन नगर निगम को टैक्स नहीं चुकाया गया। नियम है कि टिकटों की बिक्री के आधार पर नगर निगम दस प्रतिशत मनोरंजन कर वसूल सकता है। इस मामले में निगमायुक्त शिवम वर्मा से प्रतिक्रिया चाही गई, लेकिन उनका जवाब नहीं आया।

हनी सिंह शो का मामला कोर्ट तक पहुंचा

इंदौर में पिछले दिनो हनी सिंह का शो हुआ था। आयोजक कंपनी ने साढ़े सात लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स दिया था, लेकिन नगर निगम ने पचास लाख रुपये टैक्स की डिमांड की थी। निगम ने शो का तीन ट्रक सामान भी जब्त कर लिया था। बाद में मामला कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने पांच-पांच लाख रुपये जमा कर निगम को सामान देने के लिए कहा था।

धार्मिक आयोजन था

कुमार विश्वास राम कथा करने आए थे। यह आयोजन मनोरंजन की श्रेणी मेें नहीं आता। वह धार्मिक आयोजन था। मैं खुद उस आयोजन में गया था। नगर निगम मनोरंजन टैक्स वसूलता है। आयोजन का खर्च जुटाने के लिए कुछ टिकट बेचे गए थे। -निरंजन सिंह चौहान, राजस्व समिति प्रभारी, नगर निगम

डोनर पास बेचे थे

हमने धार्मिक आयोजन किया था। आयोजन में काफी खर्च होता है। इसलिए हमने नगर निगम से आग्रह किया था कि हम खर्च की भरपाई के लिए कुछ डोनर पास सेल करेंगे। इस  आयोजन से किसी तरह की कमाई नहीं की गई। -देव जोशी, आयोजक, रेंजल-डेंजल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed