फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Two buses parked in a private travel depot caught fire, there was a petrol pump nearby, a major a

Indore News: निजी ट्रेवल्स के डिपो में खड़ी दो बसें जली, पास ही था पेट्रोल पंप, बड़ा हादसा टला

Tue, 18 Mar 2025 04:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Mar 2025 04:23 PM IST
सार

बसों से धुआं उठते देख कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग तेजी से बस के अलगे हिस्से में भी फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की दमकमों के पहुंचने तक बसें जलकर खाक हो गई। जिस जगह आग लगी, उसके समीप ही एक पेट्रोल पंप भी है।

विज्ञापन
Indore News: Two buses parked in a private travel depot caught fire, there was a petrol pump nearby, a major a
इंदौर में दो बसों में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में चोइथराम अस्पताल क्षेत्र में एक निजी बस एजेंसी के डिपो में खड़ी दो बसें अचानक जल कर खाक हो गईं। जब यह घटना हुई तब बस में यात्री नहीं थे और न ही बस का इंजन स्टार्ट था। पार्किंग में खड़ी एक बस में आग लगी, फिर समीप खड़ी दूसरी बस ने भी आग पकड़ ली। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर इन बसों से धुआं उठते देख एजेंसी के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग तेजी से बस के अगले हिस्से में भी फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की दमकमों के पहुंचने तक बसें जलकर खाक हो गईं। जिस डिपो में खड़ी बसों में आग लगी, उसके समीप ही एक पेट्रोल पंप भी है। दोनों बसें राजरतन ट्रेवल्स से जुड़ी हैं।

विज्ञापन

गनीमत है कि आग की चिंगारी पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। बंद बसों में आग लगने की घटना से संचालक भी आश्चर्यचकित है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग किसी ने लगाई तो नहीं है? जली हुई दोनों बसें रोजाना इंदौर से दूसरे शहरों के लिए जाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed