फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain in Indore Aaj ka Mausam ki Jankari News in Hindi

Indore Weather Today: इंदौर में सीजन का सबसे गर्म दिन, 42 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 29 Apr 2025 10:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 29 Apr 2025 10:10 PM IST
सार

Indore Weather Update Today : मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम के चलते 1-2 मई को भी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain in Indore Aaj ka Mausam ki Jankari News in Hindi
तेज धूप से बचने का प्रयास करते स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने का भी अनुमान है और बादल बारिश राहत दे सकते हैं। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक, यानी 2 मई तक कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इंदौर संभाग के शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 41.4 डिग्री पर आ गया और रात का तापमान .01 डिग्री बढ़कर 25.6 रहा। मंगलवार को फिर से पारा उछला और एक डिग्री के इजाफे के साथ पारा 42.6 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का पारा 0.1 डिग्री के इजाफे के साथ 25.6 डिग्री तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


अप्रैल में यह अब तक का सबसे ज्यादा तापमान माना जा रहा है। अब तक अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अप्रैल 2024 में यह 40.2 डिग्री और 2023 में 39.6 डिग्री था। इससे पहले के सालों में यह अधिकतर 38 से 40 के बीच रहा। 
विज्ञापन


साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम का असर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी दी कि फिलहाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है और दो टर्फ लाइनें भी एक्टिव हैं, जिसके चलते मंगलवार के बाद कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम का यही मिजाज पूरे सप्ताह बने रहने की संभावना है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चलने के आसार भी हैं। दूसरी तरफ कुछ जिलों में उमस अधिक रहेगी और गर्मी भी तेज रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के साथ उमस भी बढ़ेगी
इसके अलावा, 1 और 2 मई को भी एक नए वेदर सिस्टम के कारण बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस मौसम में बीमारियों के बढ़ने का प्रकोप अधिक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed