Indore: इंदौर मेें होगा आरएसएस का जयघोष शिविर, संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे
शिविर मेें मालवा प्रांत के अलावा घोष वादन के लिए दूसरे शहरों से चयनित स्वयंसेवक भी आएंगे। शिविर के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत इंदौर आएंगे और शहर के प्रमुख लोगों से भी चर्चा करेंगे। शिविर में भी शहर के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा निमाड़ में सबसे मजबूत माना जाता है। संघ के शताब्दी वर्ष में एक बड़े आयोजन की मेजबानी मालवा क्षेत्र के शहर इंदौर को मिली हैै। संघ का घोष शिविर 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक इंदौर के दशहरा मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। चार दिन तक लगने वाले इस शिविर में संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे। इस शिविर में संघ के स्वयंसेवक घोष वादन प्रस्तुत करेंगे। इस तरह का शिविर मालवा प्रांत में पहली बार लगाया जा रहा है।
पंद्रह हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल
इंदौर में होने वाले घोष शिविर में पंद्रह हजार से ज्यादा स्वयंसेवक व आमंत्रित लोग शामिल होंगे। संघ के शताब्दी वर्ष का यह पहला सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसके बाद अलग-अलग शहरों मेें आयोजन होंगे। सात माह पहले इंदौर में संघ की बड़ी बैठक हुई थी।
उसमे संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए थे। उस बैठक में तय हुआ था कि संघ के शताब्दी वर्ष को सादगी से मनाया जाएगा और संघ खुद को मजबूत करने पर जोर देेगा। जश्न जैसे आयोजन नहीं होंगे। इंदौर के घोष शिविर की योजना भी उसी बैठक में बनी। पहले इसके लिए एक स्कूल का चयन किया गया था, लेकिन अब यह शिविर दशहरा मैदान में होगा।
शिविर मेें मालवा प्रांत के अलावा घोष वादन के लिए दूसरे शहरों से चयनित स्वयंसेवक भी आएंगे। शिविर के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत इंदौर आएंगे और शहर के प्रमुख लोगों से भी चर्चा करेंगे। शिविर में भी शहर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदो, चिकित्सक, खिलाड़ी, रंगकर्मी सहित अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
