फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Potholes have developed on the six-lane bridge built seven months ago, NHAI has built a bridge on Rau

Indore: सात माह पहले बने छहलेन ब्रिज पर हो गए गड्ढे, राऊ सर्कल पर एनएचएआई ने बनाया है ब्रिज

Tue, 15 Jul 2025 06:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Jul 2025 06:55 PM IST
सार

टोल चुकाने के बावजूद कभी निर्माण के कारण घंटो तक जाम में फंसना पड़ रहा है तो कभी जहां ब्रिज बन चुके है। वहां घटिया निर्माण ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। अफसरों ने जो पेचवर्क किया था, वह भी उखड़ गया।

विज्ञापन
Indore: Potholes have developed on the six-lane bridge built seven months ago, NHAI has built a bridge on Rau
राऊ ब्रिज पर हो गए गढ्डे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़कों और ब्रिजों के निर्माण में कितना घटिया निर्माण होता है। इसका खुलासा इंदौर के राऊ सिक्सलेन ब्रिज ने कर दिया। ब्रिज सात माह पहले बनकर ट्रैफिक के लिए खोला गया। अभी इंदौर में ठीक से बारिश भी नहीं हुई, लेकिन ब्रिज पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। अब अफसर अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए बार-बार पेचवर्क कर रहे है।

विज्ञापन

 

एनएचएआई राऊ से देवास नाका तक छह लेन बायपास निर्माण के बदले टोल टैक्स लेता है, लेकिन बदले में वाहन चालकों को सुुविधा नहीं मिल रही है। टोल चुकाने के बावजूद कभी निर्माण के कारण घंटो तक जाम में फंसना पड़ रहा है तो कभी जहां ब्रिज बन चुके है। वहां घटिया निर्माण ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। अफसरों ने जो पेचवर्क किया था, वह भी उखड़ गया। ब्रिज के निर्माण पर 40 करोड़़ रुपये खर्च हुए है। सर्विस रोड भी खराब हो चुकी है।

विज्ञापन


सात माह पहले फूटा था लोकार्पण का नारियल
 

जिस राऊ सर्कल पर यह ब्रिज बना है। वह इंदौर का सबसे बड़ा ब्लैक स्पाॅट था। ब्रिज बनने से पहले वहां सालभर में आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ब्रिज डेढ़ वर्ष की देरी के बाद जैसे-तैसे बनकर तैयार हुआ। अफसरों ने दावा किया था कि यह प्रदेश का पहला ब्रिज है जो हाईवे पर सिंगल पिलर पर बना है। यहां से रोज एक लाख वाहन गुजरते है। ब्रिज का लोकार्पण पिछले साल 21 दिसंबर को सांसद शंकर लालवानी ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रिज की लंबाई एक किलोमीटर है,जबकि 30 मीटर चौड़ाई ब्रिज की है। इस मामले में सांसद लालवानी ने कहा है कि सात माह में ब्रिज पर गड्ढे होने की शिकायत उन्हें मिली है। इस मामले में नेशनल हाईवे अथाॅरिटी को पत्र लिखा है। उन्होंने निर्माण की जांच कराने की मांग भी की है। अफसरों का कहना है कि ब्रिज का गारंटी पीरियड खत्म नहीं हुआ है। ठेकेदार से ब्रिज की मरम्मत कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed