Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What’s happening in Indore today: Find out—an RSS meeting is scheduled, and there will be a discussion on lite

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- आरएसएस की होगी बैठक, होगी साहित्य पर चर्चा

Tue, 03 Nov 2026 08:50 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 03 Nov 2026 08:50 AM IST
सार

इंदौर में मंगलवार को कई आयोजन होंगे। इनमें धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन अधिक हैं। इंदौर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का दूसरा दिन है।  इसके अलावा मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में साहित्य पर चर्चा होगी। इसमें साहित्यप्रेमी जुटेंगे।

विज्ञापन
What’s happening in Indore today: Find out—an RSS meeting is scheduled, and there will be a discussion on lite
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन
  • इंदौर के डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का दूसरा दिन है। बैठक में देशभर से 400 से ज्यादा पदाधिकारी आए हैं, जो समाज और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक में नए पद भी तय होंगे।
 
  • सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड श्रीराम नगर, निपानिया में होगा। इसका समय रात साढ़े आठ बजे है।
 
  • आचार्य सुनील सागर की चातुर्मास धर्मसभा नेमि नगर जैन कॉलोनी में होगी। इसका समय सुबह साढ़े आठ बजे से है।
 
  • मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में साहित्य पर चर्चा होगी। इसमें साहित्यप्रेमी जुटेंगे। यह कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होगा। ख्यात साहित्यकारों की कृतियों और उनके जीवन पर चर्चा होगी।
  • विज्ञापन
 
  • श्रीश्री विद्याधाम में कार्तिक मास में लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ सुबह आठ से 11 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed