फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Orry revealed why his friendship with Sara Ali Khan fell apart says actress disappeared during his tough phase

ओरी-सारा अली खान: बचपन से थे दोस्त...सैफ की बेटी से अब क्यों खफा हुए इन्फ्लुएंसर? बताई दोस्ती टूटने की वजह

Tue, 03 Nov 2026 10:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Nov 2026 10:58 AM IST
सार

  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी कई स्टारकिड्स के अच्छे दोस्त हैं।
  • बी-टाउन की पार्टी और इवेंट में भी ओरी को जरूर देखा जाता है।
  • सारा अली खान के साथ उनकी बचपन की दोस्ती थी। मगर, अब यह दोस्ती टूट गई है। ओरी ने हाल ही में इसकी वजह बताई है।

विज्ञापन
Orry revealed why his friendship with Sara Ali Khan fell apart says actress disappeared during his tough phase
ओरी-सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी का फिल्मी सितारों के साथ खूब उठना-बैठना है। अक्सर स्टारकिड्स के साथ वे पार्टी करते नजर आते हैं। काजोल की बेटी नीसा हों, बोनी कपूर की बेटी जान्हवी और खुशी हों या अन्य स्टारकिड्स...ओरी की सबके साथ खूब बनती है। एक वक्त था जब सारा अली खान के साथ भी ओरी की अच्छी दोस्ती थी। ये दोस्ती बचपन से थी। मगर, अब यह टूट चुकी है। जानिए क्यों?

विज्ञापन
Trending Videos

Orry revealed why his friendship with Sara Ali Khan fell apart says actress disappeared during his tough phase
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry

सारा से क्यों नाराज ओरी?
ओरी ने हाल ही में अपनी और सारा की दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वे बचपन से दोस्त रहे। साथ में कॉलेज में पढ़े। फिर, इसके बाद भी दोस्ती चलती रही। ओरी ने यह भी कहा कि सारा अली खान के हर अच्छे-बुरे वक्त में वे साथ रहे। जब वे मुश्किलों से गुजर रही थीं तो उन्होंने काफी सपोर्ट किया। मगर, उन्हें सारा से वैसा सपोर्ट नहीं मिला। ओरी का दावा है कि जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी तो सारा अली खान गायब हो गईं। उन्होंने कॉल तक नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Orry revealed why his friendship with Sara Ali Khan fell apart says actress disappeared during his tough phase
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

बिना माफी रिश्तों में सुधार पर नहीं सोचेंगे
ओरी ने दावा किया कि उन्होंने मुश्किल समय में सारा का साथ दिया था, लेकिन जब उन्हें उनकी जरूरत थी, तो उन्हें अकेला महसूस हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि वह बिना माफी मांगे अपने रिश्ते को सुधारने के बारे में नहीं सोचेंगे। ओरी ने डबल डेट पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने सारा की मां अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ अपने बिगड़े रिश्ते पर भी बात की। 

विज्ञापन

Orry revealed why his friendship with Sara Ali Khan fell apart says actress disappeared during his tough phase
सारा अली खान, ओरी - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्ती पर क्या बोले ओरी?
ओरी से जब पूछा गया कि उन्होंने सबसे ज्यादा किस मशहूर इंसान को ब्लॉक, अनफॉलो या म्यूट किया है? इस पर ओरी ने सारा और अमृता का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह और सारा बचपन से दोस्त थे। कॉलेज के दौरान भी करीब रहे। उनकी दोस्ती इसके बाद भी दस साल तक रही। ओरी ने दावा किया कि वह एक मुश्किल समय में सारा के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा, 'हम बचपन के दोस्त थे। हम कॉलेज के दौरान और कॉलेज के बाद 10 साल तक दोस्त रहे। मैं हर मुश्किल समय में उसके साथ था। हम गोवा में थे जब सारा एक बहुत बड़े केस से गुजर रही थी। मैं पूरे समय उनके साथ था। मैंने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा'।

Orry revealed why his friendship with Sara Ali Khan fell apart says actress disappeared during his tough phase
ओरी, अमृता सिंह, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता सिंह ने लगाई थी फटकार?
ओरी ने आरोप लगाया कि अपने मुश्किल वक्त में उन्हें सारा से वैसा सपोर्ट नहीं मिला। ओरी बोले, 'मेरी जिंदगी में पहली बार, जब उन्हें मेरे साथ होना था, तो वह गायब हो गईं। इतने मुश्किल दौर में उन्होंने एक बार भी हालचाल जानने के लिए कॉल नहीं किया'। ओरी ने यह भी दावा किया कि सारा अली खान की मां अमृता ने एक बार उन्हें डांटा था। उनके बारे में दूसरों से बात की थी। उन्होंने कहा कि इस घटना ने परिवार के साथ उनके रिश्ते को और खराब कर दिया। आखिरकार उन्होंने उन्हें अनफॉलो कर दिया।
ओरी ने कहा कि इस घटना के बाद कोई माफी नहीं मांगी गई। उन्होंने कहा, 'अगर मैं अब भी सारा के दोस्त होने का नाटक करता हूं, तो इसका मतलब है कि उनकी मां ने मेरे साथ जो कुछ भी किया, उससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं। मैं अब उनके साथ दोस्त नहीं रह सकता'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed