फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: On the very first day, the newly built Malwa Mill was waterlogged and faced problems due to a gap.

Indore: पहले ही दिन नए मालवा मिल ब्रिज पर जलजमाव, गेप के कारण आ रहीं दिक्कतें

Sat, 04 Oct 2025 06:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 04 Oct 2025 06:49 PM IST
सार

अफसरों का कहना है कि ब्रिज में कोई तकनीकी खामी नहीं है। भविष्य में ब्रिज पर डामर की लेयर लगाई जाएगी। तब ब्रिज और सड़क की चौड़ाई एक समान हो जाएगी, हालांकि जो लोग ब्रिज से निकल रहे हैं, उन्हे गेप के कारण दचके महसूस हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Indore: On the very first day, the newly built Malwa Mill was waterlogged and faced problems due to a gap.
नए ब्रिज पर जलजमाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मालवा मिल-पाटनीपुरा मार्ग पर छह करोड़ की लागत से बने ब्रिज पर कई खामियां रह गई हैं, जो लोकार्पण के बाद उभर कर सामने आ रहीं हैं। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के कारण ब्रिज पर पानी भर गया। ब्रिज के पाटनीपुरा वाले हिस्से में जल निकासी के लिए ब्रिज के समीप ही चैंबर बनाया गया है, लेकिन ब्रिज सड़क से दो इंच नीचे बनाया गया है, इस कारण पानी को पर्याप्त बहाव नहीं मिली और ब्रिज पर पानी भरने लगा।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: रजत पाटीदार को मिली मप्र रणजी टीम की कमान, इंदौर में होगा पंजाब से रोमांचक मुकाबला

विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि ब्रिज पर कोई तकनीकी खामी नहीं है। भविष्य में ब्रिज पर डामर की लेयर लगाई जाएगी। तब ब्रिज और सड़क की चौड़ाई एक समान हो जाएगी, हालांकि जो लोग ब्रिज से निकल रहे हैं, उन्हें गेप के कारण दचके महसूस हो रहे हैं। इस कारण नया ब्रिज सोशल मीडिया पर भी शनिवार को छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

ब्रिज निर्माण के कारण आठ माह से पाटनीपुरा मार्ग बंद था। व्यापारियों का भी नगर निगम पर दबाव था कि वे दीपावली त्यौहार से पहले ब्रिज आवागमन के लिए खोलें। इस कारण दशहरे के पर्व पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ब्रिज का लोकार्पण किया, लेकिन ब्रिज का कुछ काम बचा हुआ है। ब्रिज की स्लैब को सड़क से पूरी तरह नहीं मिलाया गया। इस कारण गेप रह गया। स्लैब पर फायनल फिनिशिंग रह गई। ट्रैफिक के लिए खोलने से पहले ब्रिज पर पानी की तरी की गई। टाट को ब्रिज की सरफेस पर बिछाकर दिन रात तरी की जा रही थी। इस कारण सरफेस का काम बचा रहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed