फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news weather imd mausam temperature update today

Indore News: भगवान को पहनाए गर्म कपड़े, चिड़ियाघर में पशु पक्षियों के लिए लगाए गए हीटर

Thu, 12 Dec 2024 06:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 12 Dec 2024 06:50 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में तापमान लगातार गिर रहा है और लोग ठंडी हवाओं से कंपकंपा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तेज ठंड पड़ना तो बाकि है। 

विज्ञापन
indore news weather imd mausam temperature update today
भगवान गणेश को पहनाए गर्म कपड़े। चिड़ियाघर में भी विशेष इंतजाम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है, और मंगलवार को पहली बार शीतलहर चली। बुधवार को भी यह स्थिति बरकरार रही। ठंड के कारण खजराना गणेश मंदिर में भगवान के पूरे परिवार को गर्म कपड़े पहनाए गए हैं, जबकि चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार को दिन का तापमान 24.8 डिग्री रहा और रात का तापमान 10.0 डिग्री रहा। वहीं बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम और परसों की तुलना में 0.8 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों रात की तुलना में 0.1 डिग्री कम था।

विज्ञापन

भगवान के मूषक को भी पहनाए गर्म कपड़े
खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के साथ उनके वाहन मूषक को भी मन्त्रोच्चार के साथ ऊनी कपड़े पहनाए गए। मंदिर में भगवान के सामने हीटर भी चलाए जा रहे हैं। मान्यता है कि ठंड इंसानों के साथ भगवान को भी प्रभावित करती है। इसीलिए भगवान गणेश को ठंड से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र और खास रजाई तैयार की गई है। पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि रात 10 बजे गणेश जी को ऊनी और कंबल की पोशाक पहनाई जाती है और सुबह 6 बजे उतारी जाती है।

विज्ञापन

चिड़ियाघर में पशु पक्षियों के लिए विशेष इंतजाम
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में वन्य प्राणियों और पक्षियों को ठंड से बचाने के लिए खानपान में बदलाव किया गया है। ब्लोअर, हीटर और गर्म हवा देने वाले बल्ब लगाए गए हैं। पिंजरों को ग्रीन नेट से ढंका गया है ताकि ठंडी हवा न घुसे। सांप घर, कछुओं के इनक्लोजर और पक्षी विहार में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। ठंड को देखते हुए खानपान में बदलाव किया जाएगा। ब्लोअर पहले रात 12 बजे बंद कर दिए जाते थे लेकिन अब पूरी रात चलाए जा रहे हैं। शेर और बाघ के लिए हरी नेट और वुडन फ्लोर भी लगाए गए हैं ताकि ठंडी जमीन का असर कम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी हवाओं से हुई सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बनी हुई है। उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली ठंडी हवाओं ने इंदौर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बना दी है। दिसंबर की शुरुआत में तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन पिछले चार दिनों में ठंड ने जोर पकड़ लिया। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री था, जो गिरकर 8.7 डिग्री रह गया। यानी चार दिनों में रात के तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट आई।

और गिरेगा तापमान
मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा, जो पिछले 10 वर्षों में दिसंबर में दर्ज चार सालों के न्यूनतम तापमान से भी कम था। 2016, 2017, 2022, और 2023 का रिकॉर्ड टूट गया है। हालांकि 2015 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है जिससे नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed