Indore News: विजयवर्गीय ने कहा-अफसरों के भरोसे तो योजना का बंटाधार हो जाता है
विजयवर्गीय अपने बयानों में अफसरों पर अक्सर निशाना साधते है। स्वच्छता में इंदौर के नंबर वन आने पर उन्होंने कहा था कि अफसरों के कारण इंदौर पहले स्थान पर नहीं आया। यदि ऐसा होता तो उज्जैन भी पहले स्थान पर रहता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय का भाजपा कार्यालय पर स्वागत हुआ। इस मौके पर विजयवर्गीय ने अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अफसरों के भरोसे तो योजना का बंटाधार हो जाता है, हालांकि उन्होंने किसी योजना का जिक्र नहीं किया।
विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ता मुझसे कह रहे है कि अब अफसरों का रवैया बदल गया है। आजकल वे नमस्ते करते है और चाय भी पिलाते है। विजयवर्गीय ने कहा कि गुना की घटना के बाद प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने लापरवाही करने वाले अफसरों को हटाकर बता दिया कि सरकार इस तरह चलती है।
उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया। कार्यक्रम के पूर्व ट्रायल रन हादसे का शिकार हुई छात्राअेां को श्रद्धांजलि दी गई व मौन रखा गया। इसके बाद विजयवर्गीय सहित अन्य भाजपा विधायकों का विजयी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
पहले भी दे चुके है अफसरों को लेकर बयान
विजयवर्गीय अपने बयानों में अफसरों पर अक्सर निशाना साधते है। स्वच्छता में इंदौर के नंबर वन अाने पर उन्होंने कहा था कि अफसरों के कारण इंदौर पहले स्थान पर नहीं आया। यदि ऐसा होता तो उज्जैन भी पहले स्थान पर रहता, क्योकि वहां भी वहीं अफसर पदस्थ रह चुके है।
चुनाव के दौरान विजयवर्गीय ने भाषण में कहा था कि ऐसा कोई अधिकारी पैदा नहीं हुुआ, जो मेरे फोन न उठाए और काम न करें। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरा टिकट तय होने के बाद अफसरों की नींद उड़ गई है।
