फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-chhatron-ki-gunj-event-vande-mataram-demand-rahul-gandhi

छात्रों की गूंजः भाजपा नेता ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, पूर्ण वंदे मातरम् के सामूहिक गान की मांग

Sat, 05 Sep 2026 07:05 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 05 Sep 2026 07:05 PM IST
सार

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले गैर-राजनीतिक 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में संस्था पुरुषार्थ ने संपूर्ण वंदे मातरम् गान की मांग की है। इस संबंध में राहुल गांधी और जीतू पटवारी को पत्र भेजा गया है, जिससे शहर की राजनीति में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन
indore-chhatron-ki-gunj-event-vande-mataram-demand-rahul-gandhi
प्रेस वार्ता संबोधित करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले गैर-राजनीतिक 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में संस्था पुरुषार्थ ने संपूर्ण वंदे मातरम् गान की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जीतू पटवारी को पत्र भेजा गया है, जिससे शहर की राजनीति में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


संस्था पुरुषार्थ की मांग
आयोजन की घोषणा के बीच संस्था पुरुषार्थ ने कार्यक्रम में पूरे वंदे मातरम् के सामूहिक गान की औपचारिक मांग रखी है। भाजपा नेता और संस्था पुरुषार्थ के अध्यक्ष नानूराम कुमावत का कहना है कि जब मंच युवाओं और छात्रों की बात करने के लिए बना है, तो वहां राष्ट्रभक्ति के विचार को और मजबूती मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं को भेजा गया आग्रह पत्र
नानूराम कुमावत ने जानकारी दी कि इस संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और सांसद राहुल गांधी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अहिल्या नगरी में हो रहे इस बड़े आयोजन में यदि पूरा वंदे मातरम् गाया जाता है, तो इससे युवाओं के बीच देशभक्ति का सही बीजारोपण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति मिलने के सवाल पर कुमावत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों के उपयोग की एक तय नियमावली होती है। कार्यक्रम वहां आयोजित होगा या नहीं, इस कानूनी और प्रशासनिक पहलू पर पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता ही अपनी बात रखेंगे।


वंदे मातरम् पर राष्ट्रव्यापी अभियान की तैयारी
राष्ट्रगीत के सभी छंदों के गायन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बचपन से ही सभी दो छंद गाते आए हैं। अब पूरे छह छंदों को याद करने और अभ्यास में लाने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को इससे जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों में पूरा लिखित वंदे मातरम् वितरित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed