{"_id":"6a9ac85689cae3a9c7043776","slug":"indore-runners-win-gold-and-excel-at-hyderabad-marathon-2026-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: 65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड, 6 महीने की कठिन ट्रेनिंग ने दिलाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: 65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड, 6 महीने की कठिन ट्रेनिंग ने दिलाई सफलता
Sun, 06 Sep 2026 07:05 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:05 AM IST
सार
हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के 30 धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। 65 वर्षीय प्रेम नारायण शर्मा ने 10 किमी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। 42 किमी, 21 किमी और 10 किमी स्पर्धाओं में इंदौर के धावकों ने 6 महीने की कड़ी मेहनत से सफलता पाई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के लगभग 30 धावकों ने भाग लेकर शहर का मान बढ़ाया है। इंदौर के खिलाड़ियों ने 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर दौड़ श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।
प्रेम नारायण शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
10 किलोमीटर दौड़ श्रेणी में इंदौर के धावकों का दबदबा देखने को मिला। 65 वर्षीय वरिष्ठ धावक प्रेम नारायण शर्मा ने अपनी आयु वर्ग श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी श्रेणी में विकास बांगर, विशाल बांगर और नेतिक जायसवाल ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।
फुल मैराथन में कठिन चुनौती की पार
सबसे कठिन मानी जाने वाली 42 किलोमीटर श्रेणी में इंदौर के विनोद चौधरी, राजीव लाठ, सौरभ जुनेजा, दीपक जायसवाल, अरविंद दुबे, अमृतेश मोदी और अम्वेश कुमार राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी आयु वर्ग श्रेणियों में दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
हाफ मैराथन में भी दिखाया दमखम
21 किलोमीटर हाफ मैराथन श्रेणी में जयश्री नाहटा, हार्दिक पांडे, मोहन पांडे, यवल लड्ढा, पीयूस लड्ढा, अर्पित मुंदड़ा, कपिल सोनी और ज्योत्सना वाडिया ने शानदार गति के साथ रेस समाप्त की।
6 महीने की मेहनत का मिला परिणाम
धावकों के कोच मनीष गौड़ ने जानकारी दी कि सभी खिलाड़ी पिछले छह महीनों से इस मैराथन के लिए निरंतर कठिन अभ्यास कर रहे थे। इंदौर के खेल प्रेमियों और धावकों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।