फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Railway Chairman Satish Kumar stated that 125 trains will run from across the country to Indore and Uj

इंदौर: रेलवे के अध्यक्ष सतीश कुमार बोले- सिंहस्थ के लिए देशभर से सवा सौ ट्रेनें चलेगी इंदौर-उज्जैन के लिए

Sun, 06 Sep 2026 11:23 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 06 Sep 2026 11:23 AM IST
सार

 सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर रेलवे ने भी कमर कस ली है। रेलवे अध्यक्ष सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान इंदौर-उज्जैन के लिए देशभर के शहरों से सवा सौ से अधिक ट्रेनें चलेंगी।

विज्ञापन
Indore: Railway Chairman Satish Kumar stated that 125 trains will run from across the country to Indore and Uj
रेलवे अध्यक्ष सतीश कुमार - फोटो : amarujala

विस्तार

रेलवे के अध्यक्ष सतीश कुमार रविवार को इंदौर प्रवास पर आए। उन्होंने मीडिया से चर्चा की और इंदौर से जुड़े प्रोजेक्टों में गति लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान इंदौर और उज्जैन के लिए देशभर के शहरों से सवा सौ से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि इंदौर और आसपास की रेल परियोजनाओं की समीक्षा की है। वे जल्द से जल्द पूरी होंगी। इंदौर को नई ट्रेनें भी दी जाएंगी। मेमू ट्रेन भी इंदौर को मिलेगी। मेमू ट्रेन का निर्माण तेजी से हो रहा है। सिंहस्थ से पहले इंदौर को मेमू ट्रेन मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से सिंहस्थ की कई गाड़ियां चलेंगी। उज्जैन से इंदौर के बीच के दूसरे स्टेशनों की व्यवस्थाएं भी बढ़ाई जाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां चल सकें। सिंहस्थ के दौरान सवा सौ ट्रेनें देश के अलग-अलग शहरों से चलेंगी।

विज्ञापन

 

इंदौर-मनमाड़ प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि पांच साल में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। भूमि अधिग्रहण का काम जारी है। यह लंबी प्रक्रिया होती है। एक से डेढ़ साल का समय इसमें लगता है। इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच की दूरी कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्रिज देखने पहुंचे 

स्टेशन पर अफसरों से मुलाकात के बाद सतीश कुमार रीगल ब्रिज देखने पहुंचे। इस ब्रिज का निर्माण रेलवे कर रहा है। पुराना ब्रिज तोड़ने से पहले वैकल्पिक ब्रिज तैयार किया जाएगा, ताकि शहर का ट्रैफिक प्रभावित न हो। इसके बाद वे इंदौर से उज्जैन तक ट्रैक देखने के लिए निरीक्षण कोच में सवार हो गए। सांसद शंकर लालवानी ने भी उनसे मुलाकात की और कहा कि इंदौर स्टेशन का काम न रोका जाए। सिंहस्थ से पहले जितना निर्माण हो सकता है, उसे पूरा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed