फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sanitation workers took a holiday to celebrate the festival; officials and residents picked up brooms

इंदौर: इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी, सफाई के लिए अफसरों, रहवासियों ने उठाई झाडू

Sun, 06 Sep 2026 07:44 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 06 Sep 2026 07:44 AM IST
सार

रविवार को इंदौर की सड़कों पर एक अलग ही तस्वीर नजर आई। जिस शहर को रोज हजारों सफाईकर्मी स्वच्छ रखते हैं, उसी शहर ने उनके अवकाश के दिन खुद सफाई की जिम्मेदारी उठा ली। यह नजारा बताता है कि इंदौर की स्वच्छता अब जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आदत बन चुकी है।

विज्ञापन
Indore: Sanitation workers took a holiday to celebrate the festival; officials and residents picked up brooms
मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने की सफाई। - फोटो : amarujala

विस्तार

स्वच्छता अब इंदौरवासियों के लिए केवल अभियान नहीं, बल्कि आदत बन चुकी है। रविवार को यह बात एक बार फिर साबित हुई। गोगानवमी के चलते शहर के आठ हजार से अधिक सफाईकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका असर नहीं पड़ने दिया गया। जनप्रतिनिधियों, अफसरों और रहवासियों ने खुद झाड़ू उठाई और शहर की सड़कों, गली-मोहल्लों व बाजारों को साफ किया।

विज्ञापन

 

रविवार सुबह सात बजे से शुरू हुआ सामूहिक सफाई अभियान दो से तीन घंटे तक जारी रहा। शहर के अलग-अलग इलाकों में रहवासियों ने अपने स्तर पर सफाई की। वार्डों में पार्षदों ने लोगों के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था संभाली। देखते ही देखते कई इलाकों में हाथों में झाड़ू लिए लोग स्वच्छता के प्रहरी बनकर सड़कों पर उतर आए।

विज्ञापन

 

इंदौर में सफाई का काम रोज सुबह करीब चार बजे शुरू हो जाता है। शहर को साफ रखने में आठ हजार से अधिक सफाईकर्मी अपनी भूमिका निभाते हैं। सबसे पहले प्रमुख सड़कों की सफाई की जाती है, इसके बाद मोहल्लों और कॉलोनियों की बारी आती है। रविवार को गोगानवमी के उपलक्ष्य में नगर निगम ने सफाईकर्मियों को अवकाश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार रात शहर की वाल्मीकि बस्तियों में देर रात तक गोगानवमी के जुलूस निकले। इनमें सफाईकर्मियों के परिवार भी शामिल हुए। ऐसे में उनके सामूहिक अवकाश के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए निगम ने जनप्रतिनिधियों और रहवासियों के सहयोग से वैकल्पिक व्यवस्था की।

 

राजवाड़ा पहुंचे महापौर, खुद लगाई झाड़ू

महापौर पुष्यमित्र भार्गव रविवार सुबह राजवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने एनजीओ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई की। इस पहल को 'स्वच्छताग्रही अभियान' नाम दिया गया। महापौर के साथ लोगों ने भी सफाई में सहभागिता की और स्वच्छता का संदेश दिया। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने भी राजवाड़ा उद्यान की सफाई की।
 

शहर के बाणगंगा, नंदानगर, एलआईजी, विजय नगर, सुदामा नगर सहित कई इलाकों में सुबह से ही सामूहिक सफाई अभियान चलता रहा। कहीं रहवासियों ने सड़कें साफ कीं तो कहीं पार्षदों के साथ मिलकर लोगों ने अपने गली-मोहल्लों को चमकाया।


 

56 दुकान पर व्यापारियों ने संभाली कमान

शहर की पहचान बन चुकी 56 दुकान पर भी व्यापारियों ने स्वच्छता की जिम्मेदारी खुद संभाली। दुकानें खोलने से पहले व्यापारियों ने झाड़ू लगाकर पूरे फूड स्ट्रीट परिसर को साफ किया। दुकानों में काम करने वाले कर्मचारी भी इस मुहिम में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed