{"_id":"6935ae9a4fae0001a3070403","slug":"indore-news-two-injured-by-banned-chinese-kite-string-in-separate-incidents-at-central-kotwali-and-robot-squar-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चायना डोर बनी जानलेवा, घर जा रहे युवक का गला कटा, राहगीर का अंगूठा भी नहीं बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चायना डोर बनी जानलेवा, घर जा रहे युवक का गला कटा, राहगीर का अंगूठा भी नहीं बचा
Sun, 07 Dec 2025 10:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:21 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में रविवार शाम प्रतिबंधित चाइना डोर से दो अलग-अलग हादसे हुए। सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार रेहान का गला कट गया, जबकि रोबोट चौराहे पर पैदल जा रहे जीवन के पैर का अंगूठा डोर में फंसकर कट गया।
विज्ञापन
पतंग और डोर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में रविवार शाम चाइना डोर से फिर दो हादसे हो गए। प्रतिबंधित होने के बावजूद शहर में इसका इस्तेमाल जारी है, जिसके चलते आम राहगीरों की जान पर बन आई है। रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक बाइक सवार और एक पैदल यात्री घायल हो गए। दोनों ही मामलों में पीड़ितों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें...
Indore Weather News: ठंड में मिली राहत, पारा उछला, धूप ने ठंडी हवाओं का प्रकोप कम किया
हाथीपाला इलाके में बाइक सवार घायल
पहला मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के हाथीपाला इलाके का है। रविवार शाम करीब 7 बजे यहां रेहान (30) पुत्र मकबूल खान, जो साउथ तोड़ा के निवासी हैं, अपनी बाइक से घर जा रहे थे। रेहान लोहे की पेटी बनाने का काम करते हैं और अपना काम निपटाकर लौट रहे थे। तभी अचानक चाइना की डोर उनके ऊपर आ गिरी। वह संभलते हुए आगे की तरफ निकले, लेकिन डोर उनकी गर्दन में फंस गई जिससे उनके गले में चोट लग गई। उन्होंने तुरंत अपना बचाव किया। इस दौरान ज्यादा खून बहने पर आसपास के लोगों ने मदद कर उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
रोबोट चौराहे पर पैदल राहगीर का अंगूठा कटा
दूसरी घटना खजराना क्षेत्र में रोबोट चौराहे के पास हुई। यहां जीवन (27) पुत्र शिव, निवासी सतवास, पैदल जा रहे थे। तभी चाइना डोर उड़ती हुई आई और उनके पैर में उलझ गई। डोर की धार इतनी तेज थी कि जीवन के पैर का अंगूठा कट गया और काफी खून बहने लगा। राहगीरों ने जब उन्हें लहूलुहान देखा तो तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्हें पहले नजदीकी रेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल आकस्मिक यूनिट में उनका उपचार चल रहा है।