फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Threat on refusal of marriage girl's photos viral and implicate her in suicide

Indore News: शादी से इनकार पर युवती को धमकाया, तस्वीरें वायरल करने और सुसाइड की चेतावनी

Fri, 13 Dec 2024 02:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 13 Dec 2024 02:04 PM IST
सार

Indore News: इंदौर की 18 वर्षीय युवती ने गली में रहने वाले अमन मीणा पर छेड़छाड़, धमकी और तस्वीरें वायरल करने की चेतावनी का आरोप लगाया। शादी से इनकार करने पर आरोपी ने सुसाइड की धमकी दी, जिससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Indore News Threat on refusal of marriage girl's photos viral and implicate her in suicide
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके दोस्त अमन मीणा के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ समय से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि अमन मीणा उसकी गली में रहता है, जिससे उनकी जान-पहचान हुई। साल 2021 में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जिसे आरोपी ने प्यार समझ लिया। कुछ समय बाद अमन ने शादी करने की बात कही। जब युवती ने शादी के लिए मना कर दिया, तो उसने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर युवती ने अमन से बात करना पूरी तरह बंद कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

आरोपी ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने शादी से इनकार किया, तो वह उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा। युवती ने बताया कि उसने अमन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके विपरीत, उसने सुसाइड की धमकी देते हुए कहा कि वह हाथ की नस काट लेगा और सुसाइड नोट में युवती का नाम लिख देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को, जब युवती काम के लिए घर से निकली, तो आरोपी ने फिर उसका पीछा किया और बात करने का दबाव बनाया। युवती ने जब उसे नजरअंदाज किया, तो उसने अपशब्द कहे और धमकी दी कि वह जिस लड़के से भी शादी करेगी, उसके पास उसकी तस्वीरें पहुंचा देगा।

घटना से परेशान होकर युवती ने घर लौटकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अमन मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed