फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news shree yug purush dham children died

Indore News: युगपुरुष धाम के 12 और बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती कराए गए, 12 की हुई छुट्टी

Thu, 04 Jul 2024 10:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 04 Jul 2024 10:29 PM IST
सार

युग पुरुष धाम आश्रम में छह बच्चों की मौत और 40 से ज्यादा के बीमार होने के बाद गुरुवार को फिर 12 बच्चे बीमार हो गए। इन्हें भी ताबड़तोड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Indore news shree yug purush dham children died
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पचकुइया क्षेत्र में स्थित युग पुरुष धाम बाल आश्रम में गुरुवार को 12 और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें सरकारी चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया है। आश्रम के कुछ बच्चों में हैजे के लक्षण पाए गए हैं। माना जा रहा है कि हैजे के कारण ही पिछले कुछ दिनों में छह बच्चों की मौत हुई है। गुरुवार को पहले से चाचा नेहरू बाल अस्पताल में भर्ती 12 बच्चों को छुट्टी दे दी गई। उन्हें अब परदेशीपुरा स्थित बाल आश्रम में भेजा गया है। 

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आने के बाद दर्ज होगा केस
युग पुरुष धाम आश्रम में छह बच्चों की मौत और 40 से ज्यादा के बीमार होने के बाद गुरुवार को फिर 12 बच्चे बीमार हो गए। इन्हें भी ताबड़तोड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले के दोषियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कराया जाएगा। रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगेंगे उधर, 12 बच्चे जो पहले से बाल अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें डिस्चार्ज कर  परदेसीपुरा स्थित बाल अनाथ आश्रम में भेजा गया है। बुधवार तक 48 बच्चों का चाचा नेहरू में इलाज चल रहा था। यहां से 12 की छुट्टी हुई और इतने ही नए बच्चे भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन


आश्रम के बच्चों को हुआ था हैजा
आरंभिक जांच में पता चला है कि आश्रम के सभी बच्चों को हैजा की शिकायत थी और वे 27 जून से ही बीमार थे। डॉक्टर ने भी इसकी जानकारी दे दी थी, लेकिन आश्रम प्रबंधन इसे छिपाता रहा। इसके बाद एक बच्चे की मौत को भी छिपा लिया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए गए दो बच्चों को हैजा होने की पुष्टि हुई है। बच्चों की मौत और गंभीर रूप से बीमार होने के बाद आश्रम संचालक और यहां की व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में हुई छह बच्चों की मौत
आश्रम की उच्च स्तरीय जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसर बच्चों का नियमित परीक्षण करने वाले डॉक्टर ने 27 जून को ही बच्चों को उल्टी, दस्त की समस्या बता दी थी। मिर्गी से एक की मौत के अलावा, 30 जून की रात को एक और मौत हुई थी, जिसे प्रबंधन ने छिपा लिया था। इस हिसाब से यहां पांच नहीं, कुल छह मौतें हुई हैं। इस मामले में अब जिला प्रशासन ने आश्रम प्रबंधन पर एफआईआर कराने की अनुशंसा कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आश्रम के सचिव तुलसी शादीजा की मुसीबत बढ़ सकती है। 


आश्रम की प्रबंध समिति पर कई आरोप
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि आश्रम की प्रबंध समिति पर प्रथम दृष्ट्या बीमारी की जानकारी समय पर नहीं देने के साथ बच्चे की मौत को छिपाने का आरोप है। संस्था को शो-कॉज नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। आश्रम में क्षमता से अधिक बच्चे होने की बात भी कही गई है। कुछ बच्चों को दूसरी संस्थाओं में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed