फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news sdm helps loading rickshaw driver on road video viral

Indore News: लोडिंग रिक्शा को धक्का लगा रहे थे एसडीएम, लोगों को सिखाया इंसानियत का पाठ

Sun, 31 Aug 2025 10:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 31 Aug 2025 10:18 PM IST
सार

Indore News: खरगोन जिले के बड़वाह एसडीएम सत्यनारायण दर्रे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे इंदौर में सड़क पर बंद हुए एक लोडिंग रिक्शा को धक्का लगाकर ड्राइवर की मदद करते नजर आए। 

विज्ञापन
indore news sdm helps loading rickshaw driver on road video viral
एसडीएम ने रिक्शा को धक्का लगाकर चालू करवाया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

खरगोन जिले के बड़वाह एसडीएम सत्यनारायण दर्रे का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वे इंदौर में एक लोडिंग रिक्शा ड्राइवर की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क पर बंद हुआ वाहन
जानकारी के अनुसार, एसडीएम दर्रे अपने परिवार से मिलने बड़वाह से इंदौर आए थे। इसी दौरान जब वे स्कीम नंबर 140 के पास से गुजर रहे थे, उनकी नजर सड़क पर खड़े एक लोडिंग वाहन पर पड़ी, जो अचानक बंद हो गया था। ड्राइवर मदद के लिए इशारा कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें...
Indore News: गड्ढे में मिली गैंगस्टर सलमान लाला की लाश बरामद, पुलिस मुठभेड़ में कई अपराधी पकड़ाए


बिना संकोच की मदद
स्थिति देखकर एसडीएम दर्रे तुरंत गाड़ी से उतरे और ड्राइवर के साथ मिलकर वाहन को धक्का लगाया। इस मदद के लिए ड्राइवर ने हाथ जोड़कर उनका आभार जताया। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ड्राइवर बच्चों के लिए ला रहा था नाश्ता
ऑटो ड्राइवर ने एसडीएम दर्रे को बताया कि वह बच्चों के लिए नाश्ता लेने जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसका वाहन बंद हो गया। जब उसने धन्यवाद दिया, तब एसडीएम के ड्राइवर ने उसे दर्रे का परिचय भी दिया।

पहले भी चर्चा में रहे हैं एसडीएम
गौरतलब है कि एसडीएम सत्यनारायण दर्रे की संवेदनशीलता पहले भी कई बार चर्चा में रही है। कुछ समय पहले बड़वाह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान वे खुद जेसीबी मशीन पर बैठकर निर्देश देते नजर आए थे। उस समय भी उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed