{"_id":"696b3adfa999994b7402b0a1","slug":"indore-news-rahul-gandhi-visits-bhagirathpura-to-meet-contaminated-water-victims-and-demands-compensation-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: राहुल गांधी के आते ही संकरी गलियों से छलका दर्द, आवाज लगा कर बोले लोग- न्याय दिलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: राहुल गांधी के आते ही संकरी गलियों से छलका दर्द, आवाज लगा कर बोले लोग- न्याय दिलाओ
Sat, 17 Jan 2026 01:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:01 PM IST
सार
Indore News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र का दौरा कर दूषित जल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की और क्षेत्र की जर्जर जल व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने भागीरथपुरा पीड़ितों से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर आए। भागीरथपुरा पहुंचते ही लोगों का दर्द छलक पड़ा। जनता ने खूब नारेबाजी की और चिल्लाकर कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। जिन लोगों ने गंदा पानी पीकर अपनी जान गंवा दी उनके परिजन सड़कों पर उतकर नारेबाजी करते रहे और बोले कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी तभी उन्हें न्याय मिलेगा। राहुल ने उन्हें आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से 1.50 लाख रुपए के चेक भी दिए लेकिन परिजन पूरे समय न्याय दिलाने की बात कहते रहे।
यह भी पढ़ें...Rahul Gandhi Indore Visit Live: भागीरथपुरा पहुंचकर अव्यान के परिवार से मिले राहुल गांधी, पीड़ितों से की चर्चा
विज्ञापन
राहुल के आने से पहले भागीरथपुरा स्थित गार्डन में सभी पीड़ित परिवारों को एकत्र किया गया था। यहां राहुल गांधी ने सामूहिक चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से प्रदूषित जल आ रहा था और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी विवशता के कारण उन्हें गंदा पानी पीना पड़ा और परिजनों की जान गई। मृतकों के परिजनों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में डायरिया के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं और अधिकारियों ने उन्हें पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। लोगों ने मांग की कि इस त्रासदी के असली दोषियों को कड़ी सजा मिले। राहुल गांधी का यह दौरा मुख्य रूप से शहर के दूषित जल से प्रभावित क्षेत्रों और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने पर केंद्रित रहा।
पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित
भागीरथपुरा आने पर सबसे पहले राहुल गांधी ने गीता बाई के परिवार से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी की ओर से 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इसके पश्चात वे पैदल चलकर जीवनलाल के घर पहुंचे। परिजनों से बातचीत करने के बाद वे सभी पीड़ित परिवारों से सामूहिक रूप से मिलने के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे।
स्थानीय रहवासियों ने व्यक्त किया आक्रोश
राहुल गांधी की रहवासियों से मुलाकात के दौरान क्षेत्र के लोगों ने जोर से आवाज लगाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आज भी कई स्थानों पर दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है और वे गंदा पानी पीने को विवश हैं। दौरे के दौरान जगह-जगह लोग राहुल गांधी को आवाज लगाकर अपने क्षेत्र की विकट समस्याओं से अवगत कराने का प्रयास करते दिखे।
संकरी गलियों में पैदल चलकर पहुंचे राहुल गांधी
दूषित पानी के कारण अपनी जान गंवाने वालों के घर राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से पहुंचे। भागीरथपुरा की संकरी गलियों में अत्यधिक भीड़ और पुलिस की बैरिकेटिंग के कारण राहुल गांधी अपनी कार से उतरकर पैदल ही पीड़ित परिवारों के निवास तक गए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।