फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-hotel-lx-tilak-nagar-woman-sonali-sharma-found-dead-investigation

इंदौर: होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, साथ आया व्यापारी फरार

Thu, 10 Sep 2026 12:14 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 10 Sep 2026 12:14 PM IST
सार

तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय सोनाली शर्मा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। वह व्यापारी दीपक खंडेलवाल के साथ रुकी थी, जो शाम को अकेला चला गया। मुंह से झाग मिलने पर जहर की आशंका है, पुलिस सीसीटीवी जांच कर रही है।

विज्ञापन
indore-hotel-lx-tilak-nagar-woman-sonali-sharma-found-dead-investigation
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित एलएक्स होटल में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुंदर नगर निवासी सोनाली शर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


कारोबारी के साथ होटल पहुंची थी महिला
पुलिस के अनुसार सोनाली सुबह एक पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने वहां एक कमरा किराए पर लिया था। शाम के समय कारोबारी कमरे से अकेला बाहर निकल गया। इसके बाद जब होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


जहर खाने की आशंका, संदिग्ध की तलाश जारी
कमरे में प्रवेश करने पर महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिली और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। प्रारंभिक दृष्टि में जहर खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से फरार कारोबारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed