Rahul Gandhi Indore Visit : ये कैसा स्मार्ट सिटी मॉडल जहां पानी पीने से हो रही मौतें-राहुल गांधी
Rahul Gandhi Indore Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद वे भागीरथपुरा पहुंचे।उन्होंने संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों को राहत राशि प्रदान की और सरकार के अर्बन मॉडल पर सवाल उठाए।
लाइव अपडेट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ितों को दिया मदद का आश्वासन
भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण अपनी मां को खोने वाले मनीष पवार ने लोकसभा विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि राहुल गांधी पीड़ितों की मदद करने, उन्हें दिलासा और सांत्वना देने आए थे। उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये का चेक दिया। बीस परिवार मौजूद थे। राहुल गांधी ने उनसे कहा कि वे हमें स्वच्छ पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।#WATCH | Indore, MP | After meeting Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, Manish Pawar, whose mother died due to the contaminated water in Bhagirathpura, says, "He had come to help the victims, to offer them reassurance and comfort... He provided a cheque for Rs 1 lakh as… pic.twitter.com/DCtK1FP7pl
— ANI (@ANI) January 17, 2026
पानी पीने से मौतें, क्या यही है सरकार का अर्बन मॉडल-राहुल गांधी
भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अबर्न मॉडल की बात करती है लेकिन पानी पीने से मौतें हो रही है। क्या सरकार का अबर्न मॉडल यही है। राहुल ने कहा कि हमसे कहा जाता था कि देश को स्मार्ट शहर मिलेंगे,लेकिन यह कैसा स्मार्ट सिटी का मॉडल है, जहां पीने का साफ पानी नहीं मिलता।पानी पीने से लोगों की मौत हो जाती है ।लोगों को डराया जाता है। ये हालत सिर्फ इंदौर में ही नहीं देश के कई शहरों में है।लोगों को साफ पानी मिले, कम प्रदूषण रहे,यह सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उसे नहीं निभाया जा रहा है।भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से जो लोग प्रभावित हुए हैं, मैं उनसे मिला हूं। कई परिवार के सदस्यों की मौत हुई है और कई बीमार हुए हैं।
— Congress (@INCIndia) January 17, 2026
वादा किया गया था- देश को 'स्मार्ट सिटी' दी जाएंगी। मगर ये स्मार्ट सिटी का नया मॉडल है, जहां पीने का पानी नहीं है और लोगों को डराया जा रहा है।… pic.twitter.com/Hui2hQs6XX
पीड़ितों की मांग दोषियों को कड़ी सजा मिले
संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूषित पानी से जान गंवाने वालों के घर पैदल चलकर गए। भागीरथपुरा की संकरी गलियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी है। इसके बाद संस्कार उद्यान में पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की है। कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवारों को डेढ़ लाख रुपये की मदद की जा रही है।पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भागीरथपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने भागीरथपुरा के रहवासियों से बातचीत करके घटना के बारे में जानकारी ली।
पीड़ितों से मिलने राहुल गांधी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे
इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे हैं। यहां पर उनके साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सदन में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार भी मौजूद हैं।
पुलिस ने गलियों में की बैरिकेडिंग
राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे
राहुल गांधी सुबह 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंच गए। उनका स्वागत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ में बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। यहां से वे सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए हैं। यहां 8 मरीज अभी आईसीयू में हैं। इनमें से 3 की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
