फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News New Year celebrations Strict monitoring

Indore News: ड्रोन कैमरों से नए साल के जश्न पर नजर रख रही पुलिस, रातभर चलेगी शराबियों की चेकिंग

Tue, 31 Dec 2024 06:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 31 Dec 2024 06:13 PM IST
सार

Indore News: शहर में नए साल का जश्न मनाने के लिए 500 से अधिक पार्टियों का आयोजन होगा, जिनमें शराब परोसने के लिए आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
Indore News New Year celebrations Strict monitoring
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आज शहर में नए साल का जश्न मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। थर्टी फर्स्ट के मौके पर शहर भर में 500 से अधिक पार्टियों का आयोजन होगा। घरों से लेकर होटल, रेस्टोरेंट, फार्म हाउस और गार्डनों तक हर जगह उत्सव का माहौल रहेगा। इनमें शराब परोसने के लिए आबकारी विभाग से अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। घर पर शराब परोसने के लिए 500 रुपए का लाइसेंस, बाहरी आयोजन के लिए 5 हजार रुपए, और खाना पकाने सहित आयोजन के लिए 10 हजार रुपए का लाइसेंस निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


हर जगह पुलिस की नजर
पुलिस और यातायात विभाग ने भी विशेष तैयारियां की हैं। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सख्त चेकिंग होगी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंग करने वालों को हवालात भेजने की चेतावनी दी गई है। पुलिस प्रशासन ने होटल, मैरिज गार्डन और फार्म हाउस के आयोजकों के साथ बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी बार रात 11:30 बजे तक ही खुले रहेंगे। इसके बाद शराब परोसी गई तो बार सील करने और अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

लाइसेंस की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फार्म हाउस और अन्य ठिकानों पर होने वाली पार्टियों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। पुलिस बॉडी वॉर्न कैमरे, पोर्टेबल जीपीएस ड्रोन और ब्रीथ एनालाइजर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करेगी। डेढ़ हजार से अधिक पुलिस और यातायातकर्मी सड़कों और चौराहों पर तैनात रहेंगे। खासतौर पर विजय नगर, लसूड़िया, खजराना, तिलक नगर, कनाडिया, खंडवा रोड, एमआईजी, और बायपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे को निर्देश दिए हैं कि आबकारी विभाग का अमला भी सक्रिय रहे। जिन भी स्थानों पर शराब पार्टी आयोजित की जा रही है, वहां लाइसेंस की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से चिन्हित आयोजकों को लाइसेंस लेने की सख्त हिदायत दी गई है। बगैर लाइसेंस के शराब पार्टी आयोजित करने पर आयोजकों के साथ ही शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आबकारी विभाग द्वारा एक दिन का आकस्मिक लाइसेंस जारी किया जाता है, जिसे निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। लाइसेंस लेकर ही तय अवधि में शराब परोसने की अनुमति दी जाएगी। विभाग पहले से ही पब और बार की एआई बेस्ड सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी कर रहा है। कंट्रोल रूम की विशेष टीम आज रात इनकी गतिविधियों पर नजर रखेगी, ताकि 12 बजे के बाद शराब सेवन न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed