{"_id":"690dc02601cd1aecba0c2ef8","slug":"indore-news-medical-store-employee-dies-mysteriously-after-falling-from-bike-suspected-heart-attack-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बाइक पर आया हार्ट अटैक, दवा बाजार में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बाइक पर आया हार्ट अटैक, दवा बाजार में युवक की मौत
Fri, 07 Nov 2025 03:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 07 Nov 2025 03:50 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के दवा बाजार में एक मेडिकल कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। बताया गया कि वह मेडिकल की ओर जा रहा था, तभी अचानक बाइक से गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के दवा बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मेडिकल की ओर जा रहा था, तभी अचानक बाइक से गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखकर तत्काल मेडिकल स्टाफ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने कर्मचारी धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमॉर्टम से पहले पुलिस ने की जांच, हार्ट अटैक की आशंका
संयोगितागंज पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धर्मेंद्र (32) पुत्र प्रकाश कुमायु, निवासी लोहा मंडी के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर वे अपने मेडिकल की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक गिर पड़े। उसी समय वहां से गुजर रहे एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर), जो धर्मेंद्र को जानता था, ने तत्काल हीरा मेडिकल शॉप पर जाकर सूचना दी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र पिछले तीन साल से हीरा मेडिकल पर काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें...
Indore News: स्टेज पर पानी पीने पर दूल्हे ने मारा फोटोग्राफर को थप्पड़, दुल्हन ने तोड़ी शादी
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जो लोहा मंडी क्षेत्र में रहते हैं। उनके माता-पिता और भाई तेजाजी नगर इलाके में निवास करते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है। शाम को डॉक्टरों से चर्चा के बाद दवा बाजार एसोसिएशन ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव परिजनों को सौंप दिया।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा सच, खुद ही गिरे नजर आए धर्मेंद्र
पुलिस ने धर्मेंद्र की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में धर्मेंद्र स्वयं गिरते हुए दिखाई दिए। शुरुआती जांच में मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है। फिलहाल जांच जारी है।