फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Groom slaps photographer for drinking water on stage, bride breaks off wedding

Indore News: स्टेज पर पानी पीने पर दूल्हे ने मारा फोटोग्राफर को थप्पड़, दुल्हन ने तोड़ी शादी

Fri, 07 Nov 2025 12:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Nov 2025 12:11 PM IST
सार

शादी के दौरान यह विवाद एमजी रोड की कोष्ठी समाज धर्मशाला में हुआ। दूल्हे गौरव माठे ने स्टेज पर दुल्हन के पास पानी पी रहे फोटोग्राफर को डांटा। फोटोग्राफर ने माफी मांग ली, लेकिन गौरव ने उसे तमाचा जड़ दिया। दुल्हन और उसके पिता ने समझाया तो दूल्हा गौरव दुल्हन पर नाराज हो गया।

विज्ञापन
Indore News: Groom slaps photographer for drinking water on stage, bride breaks off wedding
शिकायत के बाद दूल्हे पर केस। - फोटो : AI

विस्तार

स्टेज पर दुल्हन के पास खड़े होकर पानी पीने की बात पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने अपने प्रेमी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। बारात खाली हाथ लौटी और दूल्हे सहित उसकी मां पर दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज हो गय। दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे से प्यार करते थे और दो साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे। परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन वर-माला के पहले इतना विवाद हो गया कि बारात खाली हाथ लौटी।

विज्ञापन

शादी के दौरान यह विवाद एमजी रोड की कोष्ठी समाज धर्मशाला में हुआ। दूल्हे गौरव माठे ने स्टेज पर दुल्हन के पास पानी पी रहे फोटोग्राफर को डांटा। फोटोग्राफर ने माफी मांग ली, लेकिन गौरव ने उसे तमाचा जड़ दिया। दुल्हन और उसके पिता ने समझाया तो दूल्हा गौरव दुल्हन पर नाराज हो गया और हलके जेवर देने की बात पर दुल्हन और उसके परिवार को कोसने लगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 'साहब' का घर बना आफत, नींव की खुदाई ने तोड़ी सड़क, स्कूल बस गिरी तो जिम्मेदार कौन?

इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के सोने के झुमके भी छीन लिए। यह बात दुल्हन को नागवार गुजरी और उसने शादी नहीं करने का फैसला लिया। दुल्हन के पिता ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में केयर टेकर है। कर्ज लेकर बेटी की मर्जी के हिसाब से शादी की थी, लेकिन दूल्हे का रूप देखकर लगा कि बेटी उसके साथ खुश नहीं रह सकती।आखिरकार हमें रिश्ता तोड़ना पड़ा। इस मामले में दुल्हन के पिता की शिकायत पर दूल्हे गौरव और उसकी तरुणा पर मारपीट और दहेज मांगने का केस दर्ज कराया। पुलिस को शादी के दौरान हुए विवाद के फुटेज भी सौंपे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed