{"_id":"68e72b9479ec10aa85023d30","slug":"indore-news-jatra-will-be-held-in-indore-from-friday-city-residents-will-be-able-to-enjoy-marathi-cuisine-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में शुक्रवार से जत्रा, शहरवासी ले सकेंगे मराठी व्यंजनों का लुत्फ, जलसे का यह 25 वां वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में शुक्रवार से जत्रा, शहरवासी ले सकेंगे मराठी व्यंजनों का लुत्फ, जलसे का यह 25 वां वर्ष
Thu, 09 Oct 2025 10:00 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:00 AM IST
सार
दीपावली त्यौहार के मद्देजर 20 से ज्यादा हैंडीक्राफ्ट के स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा जत्रा में चारो दिन महाराष्ट्र के प्रख्यात लावणी कलाकारों द्वारा धमाकेदार लावणी की प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
इंदौर में शुक्रवार से लगेगा जत्रा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिवाली के पूर्व इंदौर में हर साल लगने वाला मराठी फूड फेस्टिवल और मेगा ट्रेड फेयर जत्रा शुक्रवार से लगने जा रहा है। इंदौर में पिछले 24 साल से यह आयोजन हो रहा है। सिल्वर जुबली साल होने के कारण इस बार चार दिन जत्रा लगेगा। गांधी हाॅल के समीप पोत्दार प्लाजा में लगने वाले जत्रा में शहर की महिलाएं फूट स्टालों का संचालन करती है और अपने हाथों से बने मराठी व्यजंनों को तैयार करती है।
विज्ञापन
आयोजक संस्था के सुधीर दांडेकर व राजेश शाह ने बताया कि जत्रा की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी। 13 अक्टूबर को उसका समापन होगा। इस बार परिसर को और बड़ा आकार दिया है। ज्यादातर हिस्से वाटर प्रफू रहेंगे और कई छूट भी फेस्टिवल में आने वाली कंपनियां देंगी। इस आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार भी पुरण पोली, झुनका भाकर, अनारसे, बटाटा वड़ा सहित अन्य मराठी व्यंजनों के स्टाॅल लगेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा दीपावली त्योहार के मद्देजर 20 से ज्यादा हैंडीक्राफ्ट के स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। जत्रा में चारों दिन महाराष्ट्र के प्रख्यात लावणी कलाकारों द्वारा धमाकेदार लावणी की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक झोन को मप्र सांस्कृतिक मंत्रालय के अंतर्गत मराठी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा प्रायोजित किया गया है।
विज्ञापन
