फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Indore Municipal Corporation to Track Officers’ Real-Time Location via Mobile App for Better Clean

Indore News: इंदौर नगर निगम अब मोबाइल ऐप से अफसरों की लोकेशन करेगा ट्रैक, झूठ पकड़ा तो होगी कार्रवाई

Thu, 13 Feb 2025 07:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 13 Feb 2025 07:52 PM IST
सार

Indore News: इस कदम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाना है। फिलहाल नगर निगम के अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indore News Indore Municipal Corporation to Track Officers’ Real-Time Location via Mobile App for Better Clean
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर नगर निगम अब अपने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखने के लिए तकनीक का उपयोग करने जा रहा है। इसके तहत एक विशेष मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा, जिससे अधिकारियों की रियल-टाइम लोकेशन निगम के सिस्टम में दर्ज होगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाना है। फिलहाल नगर निगम के अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, और उन्हें सुबह जल्दी अपने निर्धारित क्षेत्रों का दौरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ अधिकारी भ्रमण के दौरान गलत लोकेशन रिपोर्ट कर रहे थे। वे मोटोरोला सेट के माध्यम से अपनी उपस्थिति एक स्थान पर दिखाते थे, जबकि वास्तव में किसी अन्य स्थान पर होते थे। इस समस्या को समाप्त करने के लिए अब निगम ने नई तकनीक अपनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

सुबह कब काम पर निकले पता चल जाएगा
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि निगम ने मोटोरोला सेट प्रदान करने वाली कंपनी के साथ एक नया एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत निगम अधिकारियों के मोबाइल में इस कंपनी का विशेष ऐप डाउनलोड कराया जाएगा। यह ऐप अधिकारी की वास्तविक लोकेशन को रियल-टाइम में ट्रैक करेगा और नगर निगम के सिस्टम में दर्ज करेगा। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि अधिकारी सुबह कितने बजे दौरे के लिए निकले और किस क्षेत्र में कब पहुंचे।

विज्ञापन

20 लाख रुपए में बनेगा यह सिस्टम
इस सिस्टम के विकास पर नगर निगम द्वारा 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, और इसे जल्द ही लागू करने की योजना बनाई गई है। निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि इस नए सिस्टम में जब कोई अधिकारी अपनी लोकेशन रिपोर्ट करेगा, तो वह जानकारी ऑटोमैटिक रूप से वायरलेस सेट पर भी सभी को सुनाई देगी। इससे निगरानी की दोहरी व्यवस्था लागू होगी और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed