फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: India's victory celebrated at Indore's Rajwada, cricket lovers celebrated Diwali

Indore News: इंदौर के राजवाड़ा पर मना भारत की जीत का जश्न, क्रिकेटप्रेमियों ने मनाई दीपावली

Mon, 03 Nov 2025 12:51 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Nov 2025 12:51 AM IST
सार

भारत की जीत का जश्न मनाने बड़ी संख्या में राजवाड़ा पर युवतियां भी पहुंची और वे ढोलक की थाप पर नाची। राजवाड़ा पर पुलिस भी तैनात थी और हुड़दंगियों पर नजर रख रही थी। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज कराई। चारों तरफ पटाखों की गूंज शहर में नजर आई।

विज्ञापन
Indore News: India's victory celebrated at Indore's Rajwada, cricket lovers celebrated Diwali
राजवाड़ा पर मना भारत की जीत का जश्न - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर का राजवाड़ा पहली बार महिला विश्व कप के फायनल में भारतीय जीत का गवाह बना। क्रिकेटप्रेमी इस बार महिला भारतीय टीम के सम्मान में राजवाड़ा पर एकत्र हुए और जीत का जश्न जोरदार तरीके से मनाया। हजारों की संख्या में लोग तिरंगे झंडे के साथ राजवाड़ा पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: कहां तक जाएगी ये मांग: शिवराज की पहल पर विदिशा नगर निगम तो भैरुंदा जिला क्यों नहीं? अब फिर गूंज रही ये आवाज

विज्ञापन

 

रात 12 बजे राजवाड़ा पर पैर रखने की जगह नहीं थी। हर तरफ तिरंगे झंडे लहरा रहे थे और देशभक्ति के नारों से एक बार फिर राजवाड़ा गूंजा। इंदौर में भारत की जीत के बाद कुछ देर के लिए एक बार फिर दीपावाली मनी। चारों तरफ पटाखों की गूंज थी। राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में युवतियां भी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोग नारे लगा रहे थे नारी शक्ति के सम्मान में, हम आए है मैदान में। मुबंई में बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ, लेकिन जैसे ही जीत का पल भारत की झोली में आया तो शहरवासी जश्न मनाने सीधे राजवाड़ा पर पहुंचे। कोई विश्व कप की प्रतिकृति के साथ नाच रहा था तो कोई राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर शहरवासियों का उत्साह वर्धन कर रहा था।



भारत की जीत का जश्न मनाने बड़ी संख्या में राजवाड़ा पर युवतियां भी पहुंची और वे ढोलक की थाप पर नाची। राजवाड़ा पर पुलिस भी तैनात थी और हुड़दंगियों पर नजर रख रही थी। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज कराई। चारों तरफ पटाखों की गूंज शहर में नजर आई। राजवाड़ा पर रात एक बजे तक भीड़ जुटी रही और जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed