फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news inder singh parmar minister

Indore News: मंत्री बोले वैज्ञानिकों की खोज भारतीय वेदों में मौजूद, हमारी परंपरा विज्ञान आधारित

Wed, 11 Dec 2024 08:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

Indore News: भारतीय भाषा संगम "भाषाई विरासत का उत्सव" विषय पर कार्यक्रम  आयोजित हुआ, शासकीय होलकर (आदर्श स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय में मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बताया वेदों का महत्व। 
 

विज्ञापन
indore news inder singh parmar minister
मंत्री इन्दर सिंह परमार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारतीय वेदों में वह सब कुछ लिखा है, जो हम आज वैज्ञानिक खोजों के रूप में देखते हैं। हमारे वेदों में जो भारतीय परंपरा समाहित है, वह विज्ञान पर आधारित है और हर परंपरा में वैज्ञानिक तथ्य उपलब्ध हैं। हमारे मनीषियों ने जो कार्य किए थे उनका वर्णन वेदों और अन्य ग्रंथों में मिलता है। यह बात आज भारतीय भाषा संगम भाषाई विरासत का उत्सव विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कही।
विज्ञापन


हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए
शासकीय होलकर शासकीय होलकर (आदर्श स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय, भारतीय भाषा समिति शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान मालवा प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय होलकर (आदर्श स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को हमारी भाषा पर गर्व होना चाहिए तथा सभी को भाषा के प्रति आदर और सम्मान भाव रखना चाहिए। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा के संबंध में विस्तार से अपनी बात कही।
विज्ञापन


कार्यक्रम को विधायक गोलू शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संयोजक विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान डॉ. शशिरंजन अकेला, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने भी संबोधित किया तथा भारतीय भाषा संगम के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ. दिनेश खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन डॉ. संजय व्यास ने किया। आभार महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed