फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: सैकड़ों महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, 14 अप्रैल तक चलेगी संगीतमय भागवत कथा

Wed, 09 Apr 2025 10:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 09 Apr 2025 10:02 PM IST
सार

Indore News: बीजलपुर में आयोजित सार्वजनिक भागवत कथा का शुभारंभ 8 अप्रैल को हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कथा आचार्य देव जी महाराज (वृंदावन) के निर्देशन में संगीतमय रूप से हो रही है, जो 14 अप्रैल तक चलेगी।

विज्ञापन
Indore News: Hundreds of Women Participate in Grand Kalash Yatra, Bhagwat Katha to Continue till 14th April
भक्त परिवारों के साथ भागवत में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
बीजलपुर में सार्वजनिक भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। 8 अप्रैल को निकली कलश यात्रा में सैकड़ों धर्मप्रेमी महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। आचार्य देव जी महाराज (वृंदावन) के द्वारा संगीतमय कथा का आयोजन बीजलपुर में हो रहा है। कथा 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चंद्रवंशी खाती समाज धर्मशाला बीजलपुर में चल रही कथा में सैकड़ों भक्तगण रोज आ रहे हैं। कथा के सूत्रधार प्रीतेश पटेल ने बताया कि कथा में महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी आ रहे हैं। स्कूलों के अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे भी कथा में शामिल हो रहे हैं। 


Indore इंदौर के ट्रैफिक थाने में लगी आग, जब्त किए 100 से ज्यादा वाहन जलकर खाक
Indore News: Hundreds of Women Participate in Grand Kalash Yatra, Bhagwat Katha to Continue till 14th April
सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
भक्तों की सुविधाओं के लिए बांट ली जिम्मेदारी
अमर पटवारी, कपिल बोरवाला, आशीष पटवारी, अजय पटेल, केतन बागवाला, निखिलेश बागवाला, अंकित चौधरी, अनुराग मुनीम, आकाश पटेल, अंकित वर्मा और अन्य साथियों के द्वारा कथा की व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। सभी ने अपनी जिम्मेदारियां बांट ली हैं और भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed