Indore इंदौर के ट्रैफिक थाने में लगी आग, जब्त किए 100 से ज्यादा वाहन जलकर खाक
आग कैसे लगी, इसकी वजह पता नहीं चल पाई। सबसे पहले एक वाहन ने आग पकड़ी थी। इसके बाद दूसरे वाहन भी उसकी चपेट में गए और देखते ही देखते कुछ ही देर में आसपास रखे 100 से ज्यादा वाहन जल उठे। वाहनों के टायरों के कारण आग तेजी से फैली।
विस्तार
इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र के ट्रैफिक थाना परिसर में बुधवार को आग लग गए। आग उस हिस्से में लगी, जहां वर्षों से जब्त किए गए दोपहिया वाहन रखे गए थे। आग की भेंट 100 से ज्यादा वाहन चढ़ गए। फायर ब्रिगेड के आने तक वाहन जलते रहे और काला धुआं दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।
यह खबर भी पढ़ें- इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा होते ही फिर सड़क, बेकलेन में नजर आने लगा कचरा
आग कैसे लगी, इसकी वजह पता नहीं चल पाई। सबसे पहले एक वाहन ने आग पकड़ी थी। इसके बाद दूसरे वाहन भी उसकी चपेट में गए और देखते ही देखते कुछ ही देर में आसपास रखे 100 से ज्यादा वाहन जल उठे। वाहनों के टायरों के कारण आग तेजी से फैली।
दो टैंकरों पानी के उपयोग के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। थाना भवन दूर था। इस कारण वहां तक आग नहीं पहुंच पाई। थाना परिसर में आग बुझाने के सयंत्र नहीं थे। इस कारण आग पर समय रहते ट्रैफिक जवान काबू नहीं कर पाए थे। दमकलों के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी।