फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news ed raid ruchi soya company former owner umesh Shahra

Indore News: रुचि सोया के पूर्व मालिक के घर ईडी की रेड, शादी की तैयारियों के बीच शुरू हुई जांच

Thu, 19 Dec 2024 06:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Dec 2024 06:40 PM IST
सार

Indore News: साल 2021 में 58 करोड़ रुपए के लोन घोटाले में हुई थी FIR, इसके पहले कोल आवंटन घोटाले में भी हो चुकी है पूछताछ। 
 

विज्ञापन
indore news ed raid ruchi soya company former owner umesh Shahra
उमेश शाहरा के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार चौथे दिन कार्रवाई ने शहर में हलचल मचा दी है। गुरुवार सुबह ईडी की टीम ने रुचि सोया के पूर्व मालिक और उद्योगपति उमेश शाहरा के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई 2021 में दर्ज किए गए 58 करोड़ रुपये के लोन घोटाले के मामले में हो रही है। ईडी की 10 से ज्यादा अधिकारियों की टीम सुबह 6 से 7 बजे के बीच शाहरा के घर पहुंची। 
विज्ञापन


लोन घोटाले की पृष्ठभूमि  
मई 2021 में बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम राजेश डी. शर्मा ने मेसर्स रुचि ग्लोबल लिमिटेड और इसके कर्ताधर्ताओं के खिलाफ 58 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप था कि उमेश शाहरा और उनके सहयोगियों साकेत बड़ौदिया (मालीपुरा मैनरोड इंदौर) आशुतोष मिश्रा स्कीम-114 और अन्य ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लिया और उसका गबन किया। ईडी ने इस मामले में पीएमएलए एक्ट-2002 के तहत जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


लगातार विवादों में शाहरा परिवार  
उमेश शाहरा और उनका परिवार पहले भी कई विवादों में घिरा रहा है। दो साल पहले कोल आवंटन घोटाले में ईडी ने उनकी 22 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की थी। इसके अलावा, भूमि घोटाले के एक मामले में उनके भाई मनीष शाहरा से भी पूछताछ हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की तैयारियों के बीच छापे  
गौरतलब है कि शाहरा परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जो 21 दिसंबर से शुरू होने वाली थीं। इसी बीच ईडी की छापेमारी ने परिवार को असमंजस में डाल दिया। 


ईडी की बढ़ती सक्रियता  
इससे पहले, सोमवार को ईडी ने कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री और उनके करीबियों के ठिकानों पर भी छापे मारे थे। इन कार्रवाइयों से ईडी की सक्रियता और जांच के दायरे में बड़े नामों के आने का संकेत मिलता है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि प्रवर्तन निदेशालय वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों के मामलों में तेजी से जांच कर रहा है, खासकर उन मामलों में जहां बड़े उद्योगपतियों और नेताओं की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed