{"_id":"661426642f01a1a509082e3f","slug":"indore-news-crime-case-banganga-thana-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बाणगंगा में नाबालिग की हत्या के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बाणगंगा में नाबालिग की हत्या के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम
Mon, 08 Apr 2024 10:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:46 PM IST
सार
सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद रहवासी आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
बाणगंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग की हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चाकूबाजी की वारदात में नाबालिग घायल हुआ था और उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक 17 साल के नाबालिग अजय पर दो नाबालिगों ने चाकुओं से हमला कर दिया था। घटना गोविंद नगर के खारचा में हुई थी। इस हमले में अजय बुरी तरह घायल हो गया था। आठ दिन से उसका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। अजय का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अजय की शवयात्रा के दौरान परिजन और रहवासी इकट्ठा हुए और फिर सभी ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद रहवासी आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव करने पहुंचे। टीआई लोकेंद्र भदौरिया के अनुसार परिजन को समझाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
