फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Couple leaves newborn on Sanawad-bound bus, police searching for them

Indore News: सनावद जा रही बस में नवजात को छोड़ गए दंपती, सामान लेकर आने का बहाना बनाकर रफूचक्कर

Tue, 28 Oct 2025 10:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Oct 2025 10:15 PM IST
सार

शहर के सरवटे बस स्टैंड पर खड़ी एक बस के अंदर लावारिस हालत में एक शिशु मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बस सनावद जाने लिए स्टैंड पर खड़ी थी। बस के कंडक्टर ने इस बात की सूचना छोटी ग्वालटोली पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Indore News: Couple leaves newborn on Sanawad-bound bus, police searching for them
बस के अंदर लावारिस हालत में एक नवजात - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के सरवटे बस स्टैंड पर खड़ी एक बस के अंदर लावारिस हालत में एक शिशु मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बस सनावद जाने लिए स्टैंड पर खड़ी थी। बस के कंडक्टर ने इस बात की सूचना छोटी ग्वालटोली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दंपती का पता लगा रही है। 

विज्ञापन


बस में सवार यात्रियों का कहना है कि दंपती की उम्र 45 साल से ज्यादा की रही होगी। पुलिस ने नवजात को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। शिशु फिलहाल ठीक है। यह घटना मंगलवार को सरवटे बस स्टैंड पर हुई। एक निजी बस सनावद जाने के लिए खड़ी थी। उसमें यात्री भी सवार हो गए थे और बस रवाना होने वाली थी। इसी दौरान एक पुरुष और एक महिला बस में सवार हुए। वे कुछ देर बाद कंडक्टर से यह कहकर उतरे कि वे अपना कुछ सामान लेने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सीट के नीचे छोड़ा 
दंपती बच्चे को सीट के नीचे छोड़कर चले गए। काफी देर तक वे नहीं लौटे और सीट के नीचे नवजात के होने का पता चला तो कंडक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब इस अज्ञात दंपती की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि बच्चा दंपती का नहीं है, क्योंकि वह दो-तीन दिन का है। बच्चा दंपती के परिवार के किसी सदस्य का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed