फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-hotel-sonila-sharma-beautician-death-case-deepak-khandelwal

इंदौर: ब्यूटीशियन ने बुक किया था होटल का कमरा, कारोबारी को बुलाया, मौत से पहले वही ले गया अस्पताल

Fri, 11 Sep 2026 05:05 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 11 Sep 2026 05:05 PM IST
सार

इंदौर के होटल में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से कमरे में मौजूद पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
indore-hotel-sonila-sharma-beautician-death-case-deepak-khandelwal
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एक होटल में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का राज गहराता ही जा रहा है। घटना के वक्त होटल के कमरे में सोनिला के साथ पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल भी मौजूद था। दीपक घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि दीपक इंदौर का ही रहने वाला है और शादीशुदा है। वह पालदा क्षेत्र में पाइप का कारोबार करता है। घटना के बाद से उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे तलाश रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


फांसी लगाने के एंगल पर जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ होगी स्थिति
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि तिलक नगर पुलिस और डॉक्टरों के बीच हुई चर्चा में फंदे से मौत का एंगल सामने आ रहा है। पुलिस भी इस एंगल पर जांच कर रही है शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। पुलिस ने विसरा भी जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कब हुई घटना
तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोदा ने बताया कि सोनिला शर्मा इंदौर के होटल अलेक्स के कमरा नंबर 101 में गुरुवार को दोपहर 2 बजे पहुंची थी। सोनिला ने खुद कमरा बुक किया और कुछ देर के बाद पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल उससे मिलने वहां आया। लगभग 40 मिनट तक दीपक सोनिला के साथ कमरे में रहा और बाहर आकर उसने होटल कर्मचारियों को बताया कि सोनिला बेहोश पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने का वीडियो आया सामने
घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें होटल के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोग सोनिला को रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। कारोबारी दीपक ने होटल कर्मचारी को अपने साथ चलने को कहा था लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद दीपक सोनिला को अस्पताल ले गया और परिजनों को सूचित किया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां पर सोनिला के परिजन और दीपक के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद दीपक वहां से चला गया। 


पति ने कहा जल्द करूंगा खुलासा
सोनिला के पति संजय ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। दीपक खंडेलवाल से परिचय के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उसे जानते हैं लेकिन अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मामले में खुलासा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed