फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news cm mohan yadav stp digital city master plan

Indore News: कल सीएम देंगे 1200 करोड़ की सौगात, सड़कें, एसटीपी और डिजिटल इंदौर में होगा खर्च

Thu, 19 Dec 2024 08:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Dec 2024 08:05 PM IST
सार

Indore News: गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीएससीसी ग्राउंड पर तैयारियों का निरीक्षण किया। 15 हजार लोगों को संबोधित करेंगे सीएम।
 

विज्ञापन
indore news cm mohan yadav stp digital city master plan
कार्यक्रम स्थल का दौरा करते नेता और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर में करीब 1200 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। यादव इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम शामिल होंगे। प्रोग्राम के पूर्व गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीएससीसी ग्राउंड पर तैयारियों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


15 हजार से ज्यादा जनता को सीएम संबोधित करेंगे
मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर भार्गव ने कहा कि कई प्रमुख विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण होगा। जिसमें इंदौर के इतिहास में एक साथ साढ़े चार सौ करोड़ से ज्यादा की लागत की मास्टर प्लान की सड़कों का भूमिपूजन, नमामी गंगे के तहत इंदौर में लगने वाले 500 करोड़ से ज्यादा के एसटीपी प्लांट, ग्रीन वेस्ट के प्लांट का लोकार्पण साथ ही इंदौर के डिजिटलाइजेशन के प्रोग्राम की भी शुरुआत भी सीएम द्वारा की जाएगी। सीएम डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में ये इंदौर की विकास की गाथा का सबसे बड़ा पन्ना होगा, जो इंदौर को अलग दृष्टि से इंदौर को दुनिया में स्थापित करेगा और इसी के साथ आगे ओर भी 500 करोड़ की लागत से हमें मास्टर प्लान की सड़कों की अनुमति मिलने वाली है। नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि लगभग 15 हजार से ज्यादा जनता को सीएम यहां से संबोधित करेंगे। महापौर भार्गव ने प्रोग्राम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि आयोजन स्थल पर सफाई, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का उचित प्रबंधन हो।
विज्ञापन


सीएम का शेड्यूल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11:45 बजे जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर महू के हेलीपेड आएंगे। महू में डॉ. बी.आर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1:10 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर महू के हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे एमआर-12 स्थित हेलीपेड आएंगे। यहां से वे दोपहर 1:30 बजे ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर पहुंचकर निवेश की जागरूकता संबंधी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2 बजे एमआर-12 के हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा आगर-मालवा जिले के सुसनेर जाएंगे। सुसनेर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वे शाम 5:20 बजे अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे इंदौर को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर रात्रि 9:40 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed