{"_id":"67cc563cd0113d43bf0b3fb4","slug":"indore-news-bsc-student-jumps-from-college-building-after-posting-heartbreaking-message-on-social-media-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी और कॉलेज से कूद गया छात्र, सीसीटीवी में दिल दहाने वाले दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी और कॉलेज से कूद गया छात्र, सीसीटीवी में दिल दहाने वाले दृश्य
Sat, 08 Mar 2025 08:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 08 Mar 2025 08:07 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ने वाले बीएससी के छात्र मयूर राजपूत ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के CCTV फुटेज में छात्र को गिरते हुए देखा गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कूदते हुए दिखा छात्र
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक बीएससी छात्र ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक कदम को उठाने से पहले छात्र ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उसने लिखा था कि वह न अच्छा बेटा बन सका, न अच्छा इंसान। उसने लिखा कि वह अपने करीबियों को खुश नहीं रख सका और इसलिए वह अब यह कदम उठा रहा है।
वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बीएससी का छात्र था
यह मामला शनिवार दोपहर का है। मृतक छात्र का नाम मयूर राजपूत (21 वर्ष) था, जो वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर का छात्र था। द्वारकापुरी थाना प्रभारी राहुल राजपूत ने बताया कि मयूर प्रजापत नगर का निवासी था। शनिवार को कॉलेज में एक फंक्शन चल रहा था, जिसमें मयूर भी शामिल हुआ था। कुछ समय तक फंक्शन में मौजूद रहने के बाद वह कॉलेज की छत पर चला गया। थोड़ी देर बाद अन्य छात्रों ने उसे नीचे गिरा हुआ देखा। घटना की जानकारी तुरंत कॉलेज प्रशासन को दी गई।
सीसीटीवी में कूदते हुए दिखा छात्र
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें मयूर को बिल्डिंग से गिरते हुए देखा गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मयूर पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। मयूर के आत्महत्या से पहले के सोशल मीडिया पोस्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उसने लिखा था कि वह अपनी ज़िंदगी में सफल नहीं हो पाया और अपने करीबियों को खुश रखने में असफल रहा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के अन्य कारणों का पता लगाया जा सके।