{"_id":"689eb58b2e678c544a0e2508","slug":"indore-news-79th-independence-day-celebrated-with-grand-parade-and-cultural-programs-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day: इंदौर में मना आजादी का जश्न, साइकल चलाकर पहुंचे महापौर, कलेक्टर ने ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: इंदौर में मना आजादी का जश्न, साइकल चलाकर पहुंचे महापौर, कलेक्टर ने ली परेड की सलामी
Fri, 15 Aug 2025 10:51 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 15 Aug 2025 10:51 AM IST
सार
Indore News: इंदौर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। आरएपीटीसी ग्राउंड में भव्य परेड, मुख्यमंत्री का संदेश, बीएसएफ बैंड और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
कलेक्टर ने ली परेड की सलामी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एआईसीटीएसएल ऑफिस में ध्वजारोहण किया। खास बात यह रही कि महापौर अपनी टीम के साथ साइकिल चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस मौके पर शहरवासियों में देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। मुख्य आयोजन महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर हुआ, जहां कलेक्टर आशीष सिंह ने झंडा वंदन किया। इसके साथ नगर निगम, एआईसीटीएसएल, आईडीए, भाजपा-कांग्रेस कार्यालय और सभी सरकारी दफ्तरों में भी झंडा वंदन हुआ।
परेड का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मुख्य समारोह और मुख्यमंत्री का संदेश
आरएपीटीसी ग्राउंड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का भोपाल से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसके लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें देशभक्ति और लोकगीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छताकर्मियों का सम्मान किया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
17 दलों की परेड और आकर्षक बैंड प्रदर्शन
समारोह में विभिन्न विभागों के 17 दलों ने परेड में हिस्सा लिया, जिनमें सीमा सुरक्षा बल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), नगर सेना, यातायात पुलिस, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस, आरआई ग्रुप, एसपीसी, सृजन दल और शौर्या दल शामिल रहे। परेड का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक आरएपीटीसी नीति दंडोतिया ने किया, जबकि उनके अनुकरण में टूआईसी सूबेदार सोनाली वास्कले रहीं। प्रथम वाहिनी और बीएसएफ का बैंड समारोह का विशेष आकर्षण बना।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने झंडावंदन किया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सम्मान और पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम में गरिमा विद्या मंदिर, शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर, शासकीय सांदीपनि अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 और उमिया पाटीदार कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

इंदौर भाजपा ऑफिस पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य नेताओं ने तिरंगा फहराया।
- फोटो : अमर उजाला
संघ कार्यालय पर हुआ झंडावंदन
इंदौर की पंत वैद्य काॅलोनी के संघ कार्यालय सुदर्शन भवन में झंडावंदन किया गया। इसमें कई स्वयंसेवक शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह श्रीनाथ गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि जहां अपनी संस्कृति का पालन किया जा सके वही स्वतंत्रता का सही अर्थ है। हमारी संस्कृति हमें पर्यावरण के बारे में विचार करना, अपने कुटुंब के लिए सोचना, सभी पशु-पक्षी-प्राणियों का ध्यान रखने का भाव रखना सिखाती है।
कार्यक्रम में इंदौर विभाग संघचालक डॉ मुकेश मोड़, डाॅ. हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष ईश्वर हिंदुजा, सचिव राकेश यादव मौजूद थे। भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने झंडावंदन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। झंडवंदन के बाद राष्ट्रगीत भी गाया गया। इंदौर विकास प्राधिकरण में प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक सिंह ने झंडावंदन किया। कर्मचारियों ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।
12 लाख रुपये का योगदान दिया
स्वतंत्रता दिवस पर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए विनर्स अकादमी ने 12 लाख रुपये का योगदान दिया। यह राशि सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में सौंपी गई।