फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News 75 thousand rupees found with a female beggar

Indore News: महिला भिक्षुक के पास से मिले 75 हजार रुपये, हफ्तेभर की कमाई ने उड़ाए होश

Thu, 12 Dec 2024 06:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 12 Dec 2024 06:21 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत एक महिला भिक्षुक को रेस्क्यू किया गया, जिसके पास 74,768 रुपये नकद मिले। उसने दावा किया कि यह उसकी सिर्फ एक हफ्ते की कमाई है, जो भिक्षावृत्ति की चौंकाने वाली सच्चाई को उजागर करता है।  

विज्ञापन
Indore News 75 thousand rupees found with a female beggar
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। विभाग की टीम ने जब एक महिला भिक्षुक को रेस्क्यू किया, तो उसके पास से 74,768 रुपये की नकदी मिली, जिससे सभी हैरान रह गए। यह घटना शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत उजागर हुई।

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अब तक 300 से अधिक भिक्षुकों को रेस्क्यू कर उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में पुनर्वास के लिए भेजा गया है। अभियान की इसी कड़ी में बुधवार को विभाग के दिनेश मिश्रा और उनकी टीम ने बड़ा गणपति और राजवाड़ा क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला को शनि मंदिर के सामने भिक्षावृत्ति करते हुए पकड़ा गया। जब टीम ने महिला की तलाशी ली, तो उसके पास विभिन्न मूल्यों के नोट मिले।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान महिला ने बताया
महिला के पास से 1 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के नोट पाए गए। इनमें 100 रुपये के 423 नोट (42,300 रुपये), 50 रुपये के 174 नोट (8,700 रुपये), 20 रुपये के 305 नोट (6,100 रुपये), 10 रुपये के 280 नोट (2,800 रुपये), 200 रुपये के 18 नोट (3,600 रुपये) और 500 रुपये के 22 नोट (11,000 रुपये) शामिल थे। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि यह राशि उसकी एक हफ्ते की कमाई है। उसने यह भी खुलासा किया कि हर 10-15 दिनों में वह भिक्षावृत्ति से इतनी रकम इकट्ठा कर लेती है। रेस्क्यू के बाद महिला को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में भेजा गया, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आय का साधन बन रहा भिक्षावृत्ति
इस घटना ने भिक्षावृत्ति से जुड़े कई अहम सवाल खड़े किए हैं। यह केवल गरीबी का परिणाम नहीं, बल्कि एक नियमित आय का साधन भी हो सकता है। इसके साथ ही यह घटना सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर भी जोर देती है। बिना सोचे-समझे दान देने की प्रवृत्ति भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देती है। इसे रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed