फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore Municipal Budget: 33 नई सड़कें बनेंगी, हर वार्ड में खुलेगी योग शाला, इंदौर नगर निगम बजट में और क्या खास

Thu, 03 Apr 2025 03:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 03:11 PM IST
सार

Indore Municipal Corporation Budget: मध्यप्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के नगर निगम का बजट पेश किया जा चुका है। गुरुवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन में बजट कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Indore Municipal Corporation Budget 33 new roads will be built Yoga Shala will open in every ward
बजट पेश करते हुए - फोटो : अमर उजाला

इंदौर नगर निगम का आठ हजार 174 करोड़ का बजट पेश हुआ। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में मास्टर प्लान की 33 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा हर वार्ड में एक ग्लोबल गार्डन बनेगा और उनमें योग शालाएं संचालित होंगी।



इसके अलावा चंदन नगर से सिरपुर तक पचास करोड़ की लगात से एक ब्रिज भी बनाया जाएगा। नदी नालों पर पुराने ब्रिजों को हटाकर पंद्रह नए ब्रिज बनाए जाएंगे। नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। इस साल इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। शहर में 38 नए टंकियों का निर्माण होगा।



यह भी पढ़ें: नगर निगम का आठ हजार करोड़ का बजट पेश, सिंहस्थ को लेकर सड़कों पर फोकस, नया टैक्स नहीं, क्या-क्या होगा?

Indore Municipal Corporation Budget 33 new roads will be built Yoga Shala will open in every ward
इंदौर नगर निगम का बजट पेश। - फोटो : अमर उजाला

100 एकड़ का लैंड बैंक
दो सालों में नगर निगम ने 100 एकड़ का लैंड बैंक बनाया है। मेयर ने कहा कि लैंड बैंक में कर्बला मैदान की जमीन भी निगम के नाम पर हुई है। ड्रेनेज घोटाले पर मेयर ने कहा कि आरोपी जेल में हैं। इस सिस्टम में जिसने गड़बड़ की है, जिसने पैसे निकालने का काम किया। उनके 100 करोड़ से ज्यादा का बिल रोक कर रखा है। उस राशि से घोटाले के पैसे को वसूला जाएगा।
यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष चौकसे बोले- भाजपा नेताओं के दबाव में महिला को दी तीन घंटे में अनुंकपा नियुक्ति

Indore Municipal Corporation Budget 33 new roads will be built Yoga Shala will open in every ward
इंदौर नगर निगम का बजट पेश। - फोटो : अमर उजाला

पचास साल तक काम आएगा पोर्टल
मेयर ने कहा कि नगर निगम ने ऑनलाइन टैक्स भरने वन्य सुविधाओं के लिए अपना एक पोर्टल बनाया है। यह पोर्टल दो माह में काम शुरू कर देगा। अगले 50 साल तक यह पोर्टल नगर निगम के काम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore Municipal Corporation Budget 33 new roads will be built Yoga Shala will open in every ward
इंदौर नगर निगम का बजट पेश। - फोटो : अमर उजाला

एप के माध्यम से कचरा उठाने बुला सकेंगे
मेयर ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नवाचार करने की मामले में हमेशा आगे रहा है। सड़कों की सफाई के लिए आधुनिक मशीन खरीदने के अलावा शहरवासी एप के माध्यम से भी डोर-टू-रोड कचरा कलेक्शन गाड़ियों को अपने घर बुला सकेंगे। इसकी सुविधा भी जल्दी दी जाएगी। इंदौर के चिड़ियाघर को जीरो वेस्ट बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Indore Municipal Corporation Budget 33 new roads will be built Yoga Shala will open in every ward
इंदौर नगर निगम का बजट पेश। - फोटो : अमर उजाला

हरियाली में भी नंबर वन बने
नगर निगम के बजट बैठक में नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री की हैसियत से नहीं आया हूं। मुझे विधायक होने के नाते इस बैठक में शामिल होने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें: गुरुवार को पेश होगा नगर निगम का बजट, नया टैक्स नहीं, लेकिन प्राॅपर्टी टैक्स ज्यादा चुकाना होगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed