फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Municipal corporation budget will be presented on Thursday, no new tax, but more property tax will hav

Indore: गुरुवार को पेश होगा नगर निगम का बजट, नया टैक्स नहीं, लेकिन प्राॅपर्टी टैक्स ज्यादा चुकाना होगा

Wed, 02 Apr 2025 10:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Apr 2025 10:12 PM IST
सार

नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। जलूद में नगर निगम सोलर प्लांट भी लगा रहा है। इसके अलावा चौथे चरण के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन के काम होना हैै।
 

विज्ञापन
Indore: Municipal corporation budget will be presented on Thursday, no new tax, but more property tax will hav
एमआर 4 का निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर नगर निगम का बजट गुरुवार को पेश होने जा रहा है। सुबह 11 बजे नगर निगम सभागृह में बजट पेश होगा। इस बार शहरवासियों पर नया टैक्स तो नहीं लगेगा, लेकिन पिछले साल जो रेट जोन बढ़ाने की घोषणा हुई थी। उसे नए वित्तिय वर्ष से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

 

सुबह दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद मेयर पुष्य मित्र भार्गव बजट भाषण प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद बजट पेश होगा। शुक्रवार को बजट पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:स्कूल पहुंचे कलेक्टर, बोले मोबाइल कम देखो, खूब खेलो-खूब पढ़ो

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बजट आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा और सड़क निर्माण पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। तीन साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के मद्देनजर शहर में कई मार्गों को जोड़ा किया जाएगा। इंदौर में 30 से ज्यादा मास्टर प्लान सड़कों को चौड़ा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर ही डेढ़ हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। जलूद में नगर निगम सोलर प्लांट भी लगा रहा है। इसके अलावा चौथे चरण के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन के काम होना हैै।


राज्य सरकार ने भी इसके लिए राशि जारी की है। 300 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। सफाई के लिए संसाधनों की खरीदी के लिए भी स्वास्थ्य विभाग मद में पिछले साल की तुलना में ज्यादा बजट रहेगा। उधर बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेेस पार्षद दल ने भाजपा परिषद को घेरने की तैयारी की है। फर्जी बिल घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद हंगामा कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed