फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Metro train tracks laid for 17 km in Indore, trial run to be done after six months

Indore Metro: 17 किलोमीटर तक बिछ गए मेट्रो ट्रेन के ट्रैक, छह माह बाद होगा ट्रायल रन; जानें

Wed, 30 Apr 2025 07:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Apr 2025 07:01 AM IST
सार

Indore Metro: गांधी नगर मेट्रो डिपो से रेडिसन चौराहा तक आठ स्टेशन है। फिलहाल तीन स्टेशन पूरी तरह तैयार है। उनके बनने में ज्यादा समय लग रहा है। हाल में ही मंत्री विजयवर्गीय नेे मेट्रो का दौरा किया था।उन्होंने कहा था कि रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का संचालन होगा।

विज्ञापन
Indore: Metro train tracks laid for 17 km in Indore, trial run to be done after six months
रेडिसन चौराहा तक ट्रैक बिछ गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रैक और स्टेशन पूरी तरह तैयार है। रेल विभाग ने सेफ्टी रन के बाद मेट्रो के संचालन की मंजूरी भी दे दी है। मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का किराया भी तय कर दिया है, लेकिन अभी इसके संचालन की तिथि तय नहीं हो पाई है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भी इच्छा है कि मेट्रो ट्रेन रेडिसन होटल चौराहा तक 17 किलोमीटर तक चले तो यात्रियों के लिए यह रुट उपयोगी साबित हो सके।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर में सीजन का सबसे गर्म दिन, 42 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन

इसके लिए अफसरों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। 17 किलोमीटर लंबाई तक मेट्रो की पटरियां बिछाई जा चुकी है। विद्युत के लिए थर्ड लाइन का काम ट्रैक पर जारी है। छह माह के भीतर सारा काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि 17 किलोमीटर हिस्से का ट्रायल रन हो सके। चंद्रगुप्त मोर्य चौराहा, मेघदूत उपवन और विजय नगर चौराहे पर स्टेशनों का निर्माण अभी 70 प्रतिशत तक हो पाया है। अगले साल तक 19 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी नगर मेट्रो डिपो से रेडिसन चौराहा तक आठ स्टेशन है। फिलहाल तीन स्टेशन पूरी तरह तैयार है, लेकिन पांच मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है। उनके बनने में ही सबसे ज्यादा समय लग रहा है। हाल में ही मंत्री विजयवर्गीय नेे जब मेट्रो का दौरा किया था तो उन्होंने कहा था कि छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन उपयोगी नहीं है।

यात्री सिर्फ मेट्रो का अनुभव लेने  आएंगे, लेकिन रेडिसन चौराहे तक चलाए जाने पर यात्री संख्या बढ़ जाएगी,क्योकि टीसीएस, इंफोसिस जैसी कंपनियों में कई कर्मचारी काम करते है और वे रोज विजय नगर, सुखलिया ग्राम क्षेत्र से आते है। इंदौर में 31 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो के पहले चरण का काम जारी है। मध्य हिस्से में अंडरग्राउंड मेट्रो का काम शुरू होना है। इसके टेंडर जारी हो चुके है, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed