फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर मेट्रोः गांधी नगर से रेडिसन का सफर अब मिनटों में पूरा होगा, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Sat, 05 Sep 2026 04:50 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 05 Sep 2026 04:50 PM IST
सार

इंदौर मेट्रो के रूट का 17.5 किमी लंबे कॉरिडोर पर विस्तार हुआ है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक 16 स्टेशनों पर हर 15 मिनट में ट्रेन चलेगी। वातानुकूलित कोच, डिजिटल टिकट और विशेष डिस्काउंट जैसी सुविधाओं के साथ यह सेवा 6 सितंबर से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
indore-metro-route-extension-radisson-square-fare-timings-update
इंदौर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर मेट्रो का परिचालन अब 17.5 किलोमीटर के लंबे कॉरिडोर पर शुरू हो चुका है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विस्तारित सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो सेवा इंदौर के विकास को तेज गति प्रदान करेगी और आने वाले समय में इसका नेटवर्क और अधिक बढ़ाया जाएगा।
indore-metro-route-extension-radisson-square-fare-timings-update
मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ किया गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अब मेट्रो के चरण बढ़ते ही जाएंगे। यह इंदौर के साथ आसपास के कई क्षेत्रों को कवर करेगी। भारत की आर्थिक विकास दर आज पूरी दुनिया को चौंका रही है। इंदौर मनमाड़ रेल लाइन भी इंदौर और मालवा निमाड़ के विकास को नई दिशा देगी। इसी तरह मध्यप्रदेश में कई अन्य रेल परियोजना जमीन पर उतर रही हैं। यह सब प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा मेट्रो परियोजना अब शहर के मध्य क्षेत्र को भी कवर करेगी। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा मुख्यमंत्री मोहन यादव जिस तरह से प्रदेश के विकास को बढ़ा रहे हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। 

सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी, शाम 7 बजे आखिरी फेरा
गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहे (रेडिसन होटल चौराहा) तक 6 सितंबर से आम यात्रियों के लिए व्यावसायिक सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इस रूट पर ट्रेन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हर 15 मिनट के अंतराल में ट्रेन चलाई जाएगी और रोजाना 80 से अधिक फेरे लगाए जाएंगे। हर स्टेशन पर मेट्रो 30 सेकंड के लिए रुकेगी। 

16 स्टेशनों का कॉरिडोर होगा
17.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रूट पर कुल 16 स्टेशन बनाए गए हैं। यह मेट्रो लाइन गांधी नगर से शुरू होकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा, हीरा नगर, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन और विजय नगर होते हुए रेडिसन चौराहे तक जाएगी। पूर्व में गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 के बीच केवल 6.3 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो संचालित हो रही थी, जिसका नेटवर्क अब बढ़कर करीब 3 गुना हो गया है।

अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, टिकट बुकिंग में लें छूट का लाभ
मेट्रो ट्रेन पूर्णतः वातानुकूलित हैं और स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, एस्केलेटर, लिफ्ट, डिजिटल सूचना प्रणाली तथा दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप, यूपीआई और क्यूआर कोड जैसी डिजिटल सुविधाएं दी गई हैं। यात्रियों को आकर्षित करने के लिए रिटर्न टिकट पर 5 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट का प्रावधान रखा गया है।

देश में दूसरी सबसे महंगी मेट्रो
इंदौर की मेट्रो देश में दूसरी सबसे महंगी मेट्रो है। यहां पर 4.50 रुपए प्रति किमी टिकट का दर रखा गया है। भोपाल के बाद देश में दूसरा शहर है जहां पर इतनी अधिक टिकट दरें हैं। यहां पर न्यूनतम किराया 20 रुपए होगा। 

खजराना से एयरपोर्ट के लिए शुरू हुआ काम
रेडिसन चौराहे से खजराना चौराहे की दिशा में मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट और खजराना चौराहे के पास से भूमिगत (अंडरग्राउंड) मेट्रो कॉरिडोर के लिए खुदाई का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed