इंदौर: कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक बोली- राहुल के आने से भाजपा को ’घंटा‘ फायदा होगा
राहुल गांधी की 19 सितंबर को होने वाली इंदौर यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने राहुल की यात्रा को भाजपा के लिए फायदेमंद बताया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने राहुल गांधी की 19 सितंबर को होने वाली इंदौर यात्रा को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इंदौर आने से भाजपा को ‘घंटा’ कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय जो बोलते हैं, वह कई बार उनका खुद का ही मजाक बन जाता है। उन्हें बोलने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए।
रागिनी ने कहा कि यदि विजयवर्गीय यह कह रहे हैं कि राहुल गांधी के इंदौर आने से भाजपा को फायदा होगा, तो मैं कहूंगी कि- ‘घंटा फायदा होगा।’ राहुल गांधी की यात्रा से पहले रागिनी का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
जातिगत जनगणना पर भी भाजपा को घेरा
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर रागिनी ने कहा कि पहले सरकार जातिगत जनगणना नहीं चाहती थी। राहुल गांधी ने सरकार को मजबूर किया, तब जातिगत जनगणना की घोषणा हुई। भाजपा जातियों के नाम पर चुनाव में वोट मांगती है, लेकिन जातिगत जनगणना से उसका परहेज समझ से परे है।
उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग करने वालों को ‘अर्बन नक्सल’ सोच वाला बताया जाता है, जबकि भारत में आज भी हर जाति की जनसंख्या और उसके पिछड़ेपन की सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। ओबीसी के मामले में भी मंडल आयोग को 1931 के आंकड़ों पर निर्भर रहना पड़ता है।रागिनी ने कहा कि जातिगत जनगणना देश के लिए जरूरी है, क्योंकि आंकड़ों के बिना न्यायसंगत हिस्सेदारी और समानता संभव नहीं है।
