फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Kampel's Ahilya Kachheri will also be declared a state monument, Lalbagh garden will also have its bhu

Indore: कम्पेल की अहिल्या कचहरी भी होगी राज्य स्मारक घोषित,लालबाग के उद्यान का भी होगा भूमिपूजन

Tue, 13 May 2025 08:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 May 2025 08:01 AM IST
सार

लालबाग पैलेस में ओपन थिएटर बनाया जाएगा। साइकल और वाकिंग ट्रेक बनेगा। पश्चिमी क्षेत्र के कई लोग सुबह सैर के लिए लालबाग पैलेस के उद्यान में आते है। पैलेस में लाइट एंड साउंड शो भी होगा, ताकि पर्यटक शाम को भी लालबाग पैलेस की सुंदरता को निहार सके।

विज्ञापन
Indore: Kampel's Ahilya Kachheri will also be declared a state monument, Lalbagh garden will also have its bhu
राजवाड़ा चौक को भी संवाारा जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 20 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई सौगातें भी मिलने जा रही है। लालबाग पैलेस के बगीचे को संवारा जाएगा। इसके अलावा पैलेस के अन्य काम भी होंगे। वहीं राजवाड़ा में भी 13 करोड़ रुपये की लागत से काम किए जाएंगे। दोनों कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में होग। इसके अलावा इंदौर के समीप ग्राम कंपेल में अहिल्या कचहरी को भी राज्य स्मारक का दर्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवस्थी बोले- यूपी में अब कोई फाइल कागज पर नहीं चलती

विज्ञापन

बता दें, होलकर राज में कंपेल महत्वपूर्ण परगना था। देवी अहिल्या बाई भी पहले इंदौर से ज्यादा कंपेल को महत्व देती थीं। होलकरकाल के समय के मंदिर और शिवालय भी कंपेल में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


लालबाग में बनेगा ओपन थिएटर
लालबाग पैलेस में ओपन थिएटर बनाया जाएगा। इसके अलावा सायकल और वॉकिंग ट्रैक बनेगा। पश्चिमी क्षेत्र के कई लोग सुबह सैर के लिए लालबाग पैलेस के उद्यान में आते हैं। पैलेस में लाइट एंड साउंड शो भी होगा, ताकि पर्यटक शाम को भी लालबाग पैलेस की सुंदरता को निहार सकें। पैलेस के भीतर पांच करोड़ रुपये की लागत से काम जारी है। कई फिल्मों की शूटिंग भी पैलेस में हो चुकी है।

राजवाड़ा में होगी कैबिनेट बैठक, मालवी झलक नजर आएगी
इंदौर के राजवाड़ा में होने वाली मोहन सरकार की बैठक में मालवी झलक नजर आएगी। मंत्रियों को मालवी व्यंजन परोसे जाएंगे, जबकि राजवाड़ा की सजावट भी मालवी थीम पर होगी। राजवाड़ा में सिर्फ मंत्रियों और अफसरों को ही प्रवेश मिलेगा। बैठक के लिए राजवाड़ा परिसर में सफाई व्यवस्था की गई है। गणेश हाॅल में डोम भी बनाया जाएगा। कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री देवी अहिल्या के नाम पर कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed