फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Yogi's advisor Awasthi said- Now no file in UP works on paper

Indore: मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवस्थी बोले- यूपी में अब कोई फाइल कागज पर नहीं चलती

Mon, 12 May 2025 09:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 May 2025 09:39 PM IST
सार

शहरों में ट्रैफिक से जुड़ी समस्या पर उन्होंने कहा कि बढ़ रही यातायात की समस्या का समाधान एलिवेटेड रोड के माध्यम से ही निकल सकता है। शहरों में जो पार्किंग की समस्या पैदा हो रही है, इस समस्या के हल के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग को अपनाना आवश्यक है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Yogi's advisor Awasthi said- Now no file in UP works on paper
अभ्यास मंडल की व्याख्यान माला में वक्ता अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यास मंडल की व्याख्यामाला में सोमवार को वक्ता के रुप में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने अपनी बातें रखी। उन्होंने आधुनिक शहरीकरण में ई गवर्नेस की भूमिका विषय पर भूमिका बांधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी कोई फाइल कागजों पर नहीं चलती है। हर फाइल ई फाइल के रूप में ही बनती है और आगे बढ़ती है। हमारे प्रदेश में हर शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट क्लासेस बनाई गई है।

विज्ञापन


हर व्यापारी के लिए अपने संस्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके माध्यम से क्राइम की घटनाओं को सुलझाने में मदद मिलती है। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय की 99% सेवाएं ऑनलाइन है। हमारे यहां पर सैटेलाइट इमेज के माध्यम से रोड की डिजाइन तैयार की जाती है।
विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: सीजफायर के बाद फिर से खुलीं फ्लाइट्स, जानिए सस्ती टिकटों का पूरा फायदा कैसे उठाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरों में ट्रैफिक से जुड़ी समस्या पर उन्होंने कहा कि शहरों में बढ़ रही यातायात की समस्या का समाधान एलिवेटेड रोड के माध्यम से ही निकल सकता है। शहरों में जो पार्किंग की समस्या पैदा हो रही है, इस समस्या के हल के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग को अपनाना आवश्यक है। हमारे देश में पिछले 10 साल में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 9 वें स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है। हमारे देश में करीब 54 करोड़ की शहरी आबादी है जो की कुल आबादी का 37% है। वर्ष 2011 की जनगणना में देश में शहरी आबादी 31% थी। इससे स्पष्ट है कि 6% की आबादी गांव से शहर में आ गई।

 

यदि उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां पर शहरी आबादी 22% है। हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है। हमारे देश की जीडीपी में शहरी क्षेत्र की भागीदारी 60% है, जबकि कुल जमीन का तीन प्रतिशत हिस्सा ही शहरी क्षेत्र में है। देश में शहरीकरण के साथ औद्योगिकरण भी आवश्यक है। कृषि के क्षेत्र में बहुत कम आय हैं। कुंभ को लेकर अवस्थी ने कहा कि इस आयोजन पर राज्य सरकार द्वारा 2500 करोड रुपए खर्च किए गए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इस आयोजन में क्राउड मैनेजमेंट किया गया।

 

कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत संपत झंवर, शरद सोमपुरकर, द्वारका मालवीय ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन अजीत सिंह नारंग ने माना। कार्यक्रम का संचालन अशोक कोठारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed